हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, दो IAS और एक HCS अधिकारी का ट्रांसफर; पानीपत और झज्जर के बदले अतिरिक्त उपायुक्त
हरियाणा सरकार ने पानीपत और झज्जर के अतिरिक्त उपायुक्तों का तबादला किया है। साथ ही, आईएएस मुकुल कुमार को हरियाणा ...और पढ़ें
-1795014234574_m.webp)
हरियाणा में IAS का ट्रांसफर। फाइल फोटो
HighLights
पानीपत और झज्जर के अतिरिक्त उपायुक्तों का तबादला किया गया।
आईएएस मुकुल कुमार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।
एचसीएस अधिकारियों की एपीएआर समय-सीमा बढ़ाई गई।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पानीपत और झज्जर के अतिरिक्त उपायुक्त बदल दिए हैं। साथ ही आइएएस मुकुल कुमार को हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार को दो आइएएस और एक एचसीएस अधिकारी की नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के मिशन निदेशक तथा आतिथ्य विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव का कार्यभार संभाल रहे मुकुल कुमार अब हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
किसे मिली कहां तैनाती
पानीपत में तैनात अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी आइएएस अंकित कुमार चैकसे को झज्जर में लगाया गया है। झज्जर के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी एचसीएस जग निवास अब पानीपत में सेवाएं देंगे।
वहीं, आनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) दर्ज करने के लिए विभिन्न स्तरों की समय-सीमा बढ़ाई गई है।
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार रिव्यूइंग अथारिटी द्वारा मूल्यांकन की समय-सीमा 24 नवंबर निर्धारित की गई है। एक्सेप्टिंग अथारिटी द्वारा मूल्यांकन की अंतिम तिथि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसंबर रहेगी।