Move to Jagran APP

अभय चौटाला के बड़े बेटे कर्ण की दिल्ली में हुई सगाई, मनोहर लाल भी पहुंचे आशीर्वाद देने

अभय सिंह चौटाला के बड़े बेटे कर्ण सिंह चौटाला जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। नई दिल्ली के बरोदा हाउस में रविवार को कर्ण चौटाला का सगाई समारोह आयोजित किया गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 09:02 PM (IST)
अभय चौटाला के बड़े बेटे कर्ण की दिल्ली में हुई सगाई, मनोहर लाल भी पहुंचे आशीर्वाद देने
अभय चौटाला के बड़े बेटे कर्ण की दिल्ली में हुई सगाई, मनोहर लाल भी पहुंचे आशीर्वाद देने

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला के बड़े बेटे करण सिंह चौटाला जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। रविवार को नई दिल्ली के सफदरजंग लेन स्थित बरोदा हाउस में करण चौटाला का सगाई समारोह आयोजित किया गया। उनकी सगाई रिटायर्ड आर्मी पर्सन के बेटे जसविंद्र सिंह संधू की बेटी ऐश्वर्या संधू के साथ हुई है।

loksabha election banner

जसविंद्र संधू राजस्थान के करणपुर से संबंध रखते हैं और दिल्ली में सेटल हैं। उनका खुद का बिजनेस चलाते हैं। उनकी बेटी ऐश्वर्या लंदन से ग्रेजुएट हैं। करण के दादा पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला खासतौर से वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।

समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल हुए। उन्होंने ओमप्रकाश चौटाला व अभय सिंह चौटाला से मुलाकात कर करण और ऐश्वर्या को आशीर्वाद दिया। इस पारिवारिक समारोह में अजय सिंह चौटाला और दुष्यंत सिंह चौटाला के परिवार के सदस्यों के शामिल नहीं होने की खबर है। बता दें कि अभय सिंह चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला की सगाई पहले ही यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की बेटी जैसमीन के साथ हो चुकी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब का ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.