Move to Jagran APP

अभय चौटाला और अराेड़ा की मनोहरलाल से मुलाकात पर हरियाणा की सियासत गर्माई

इनेलो के वरिष्‍ठ नेता अभय चौटाला और हरियाणा प्रधान डॉ. अशोक अरोड़ा ने आज सुबह-सुबह दिल्‍ली के हरियाणा भवन में सीएम मनोहरलाल से भेंट की। इसके बाद हरियाणा की राजनीति गर्मा गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 10:58 AM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 11:32 PM (IST)
अभय चौटाला और अराेड़ा की मनोहरलाल से मुलाकात पर हरियाणा की सियासत गर्माई
अभय चौटाला और अराेड़ा की मनोहरलाल से मुलाकात पर हरियाणा की सियासत गर्माई

नई दिल्‍ली, जेएनएन। इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्‍ठ नेता अभय सिंह चौटाला और पार्टी के प्रदेश प्रधान डॉ. अशोक अरोड़ा ने सोमवार सुबह हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात की। दाेनोें नेता मुख्‍यमंत्री से नई दिल्‍ली के हरियाणा भवन में मिले। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। अभय चौटाला ने कहा है कि यह निजी मुलाकात थी और इसका राजनी‍ति से कोई लेना-देना नहीं है।

loksabha election banner

इनेलो के भाजपा से चुनावी समझौते की चर्चाएं फिर हुई शुरू, लेकिन अभय चौटाला ने किया इन्‍कार

हरियाणा भवन में चौटाला और अरोड़ा की मुख्‍यमंत्री से मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद चर्चाएं शुरू हो गईं कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र इस मुलाकात में हरियाणा में इनेलो और भाजपा गठबंधन को लेेकर बात हुई। यह भी कहा गया कि इनेलो ने भाजपा से सिरसा और रोहतक सीट मांगी। यह भी कहा गया कि अभय चौटाला एक सीट पर भी राजी हैं और सुशील कुमार इंदौरा को इनेलो की टिकट पर लड़वाना चाहते हैं। हमेशा सुबह देर से उठने वाले अभय चौटाला आज सुबह क़रीब आठ बजे अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के साथ हरियाणा भवन मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। 

सीएम मनोहरलाल से मुलाकात के बाद लौटते अभय चौटाला (कार में बैठे हुए) का अशोक अरोड़ा।

बता दें कि फ़िलहाल सुशील इंदौरा इनेलो छोड़ अपणी पार्टी में हैं और 2014 में हजकां के टिकट पर सिरसा से लोक सभा का चुनाव लड़े थे। सूत्रों का कहना है कि इनेलो रोहतक से पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश नांदल को चुनाव लड़ाने की पेशकश कर रहा है।  बता दें कि रोहतक और हिसार सीट को छोड़कर बाक़ी सभी सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं

बता दें कि पार्टी में विभाजन के बाद इंडियन नेशनल लोकदल अब अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए प्रयासरत है। पिछले काफी समय से चर्चाएं हैं कि वह भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव में समझौता करने को काेशिश कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि रविवार रात मुख्यमंत्री मनोहरलाल से इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बातचीत की थी। इस बातचीत को सिरे चढ़ाने के लिए सोमवार सुबह ठीक आठ बजे इनेलो के कर्ताधर्ता विधायक अभय सिंह चौटाला मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलने हरियाणा भवन पहुंच गए।

अभय चौटाला बोले- निजी कार्य से सीएम मनोहरलाल से मिला, समझौता पर कोई बात नहीं

मुख्यमंत्री के साथ अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा की क़रीब आधे घंटे बातचीत हुई । इस दौरान तीनों ने जलपान भी लिया। बाहर आने के बाद अभय चौटाला ने कहा कि मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल से मुलाकात का कोई राजनीतिक उद्देश्‍य नहीं था। वह सीएम से एक निजी काम से मिले और इसमें चुनावी समझौते को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो ने पहले ही अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी हैै। ऐेसे मेंं भाजपा या किसी दल से समझौते का अब कोई सवाल ही नहीं है।

जजपा भी चुनावी समझौते के लिए है तैयार

चर्चा है कि इनेलो के विघटन से तैयार हुई जननायक जनता पार्टी भी भारतीय जनता पार्टी के साथ चुनावी समझौता करना चाहती है। सूत्राें के अनुसार, पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर अनिल जैन के संपर्क में है। सूत्रों की मानें तो जजपा हिसार और रोहतक सीटों पर भाजपा के साथ समझौता करना को तैयार है।

---------

दुष्यंत ने चाचा की मुलाकात को बताया राजनीतिक आत्मसमर्पण
उधर जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने अपने चाचा अभय चौटाला की मुख्यमंत्री से मुलाकात को राजनीतिक आत्मसमर्पण बताया। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला भाजपा की दस में से आठ टिकट घोषित होने के बाद समझौता करने के लिए नहीं गए बल्कि पार्टी का विलय करने का प्रस्ताव लेकर गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.