Move to Jagran APP

आप ने मनोहर सरकार के तीन साल पर बनाई फिल्म, बिफरी भाजपा

आप ने मनोहर सरकार के तीन साल के कामकाज पर डाक्यूमेंट्री बनाई है। इसको लेकर भाजपा ने गुस्सा जाहिर किया है। भाजपा ने मानहानि केस करने की बात कही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 29 Oct 2017 12:20 PM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 12:20 PM (IST)
आप ने मनोहर सरकार के तीन साल पर बनाई फिल्म, बिफरी भाजपा
आप ने मनोहर सरकार के तीन साल पर बनाई फिल्म, बिफरी भाजपा

जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के तीन साल पर फिल्म बनाई है जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सरकार की खामियों को उजागर करती इस डाक्यूमेंट्री में भाजपा पर चुनावी घोषणा पत्र को भूलने का आरोप लगाया गया है। जवाब में भाजपा महिला मोर्चा ने कमान संभालते हुए कहा कि आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद डाक्यूमेंट्री में भाजपा सरकार पर गलत टिप्पणियों के लिए माफी मांगे, अन्यथा उनके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा।

loksabha election banner

नवीन जयहिंद ने शनिवार को चंडीगढ़ में आधे घंटे की 'खट्टर लाल-हरियाणा बेहाल'  डाक्यूमेंट्री रिलीज की जिसमें किसानों, बेरोजगार नौजवानों, हरियाणा में हुए आंदोलन, भ्रष्टाचार और मीडिया पर हुए हमलों को मुद्दा बनाया गया है। जयहिंद ने सरकार को सौ में से जीरो अंक देकर विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर पार्टी कुरुक्षेत्र में धर्मयुद्ध सम्मेलन करेगी। इसमें सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता भाग लेंगे। सम्मेलन के जरिये पार्टी हरियाणा के विधानसभा चुनावी रण में उतरेगी। पार्टी प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय के अलावा कई विधायक और मंत्री सम्मेलन में भाग लेकर आगे की दिशा तय करेंगे।

भाजपा महिला मोर्चा का पलटवार

आप की डॉक्यूमेंटरी पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट चेतना अरोड़ा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह फिल्म आप की राजनीतिक महत्वाकांक्षा और बौखलाहट की प्रतीक है। लोकतांत्रिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर गलत टिप्पणियां आप की गलत सोच को दर्शाती हैं।

जयहिंद राजनीतिक स्वार्थ के चलते प्रदेश की जनता को झूठी बातें फैलाकर बहकाने का काम कर रहे हैं। फिल्म में प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को दिखाया गया है, जबकि हकीकत में सरकार ने हजारों युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार दिया। इस फिल्म के लिए नवीन जयहिंद तुरंत मुख्यमंत्री से माफी मांगें नहीं तो उनके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः मेरी गलती से भाजपा की सरकार बनी : आेमप्रकाश चौटाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.