विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में चलती एंबुलेंस में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:00 PM (IST)

पंचकूला के सेक्टर-23 में सोमवार शाम एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

चलती एंबुलेंस में लगी भीषण आग। फोटो जागरण

चलती एंबुलेंस में लगी भीषण आग। फोटो जागरण

HighLights

  1. पंचकूला के सेक्टर-23 में एंबुलेंस में लगी आग।

  2. चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई।

  3. दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, एंबुलेंस खाक।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-23 में सोमवार शाम एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी एंबुलेंस आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते एंबुलेंस से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम निजी अस्पताल की एंबुलेंस मरीज को छोड़कर वापस लौट रही थी। चालक एंबुलेंस लेकर सेक्टर-23 पहुंचा और वहां उसे रोक दिया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस रोकने के कुछ देर बाद ही उसमें अचानक आग लग गई।

दमकल विभाग को दी सूचना

शुरुआत में चालक ने आग लगने का कारण समझने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और एंबुलेंस के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलती देख चालक ने बाहर छलांग लगा कर अपनी जान बचाई और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।