Move to Jagran APP

86719 मतदाता 19 जून को चुनेंगे कालका नगर परिषद का पहला प्रधान

कालका नगर परिषद चुनाव का बिगुल सोमवार को बज गया। इस चुनाव में लगभग 85719 मतदाता कालका नगर परिषद के लिए पहली बार सीधा मतदान करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 09:38 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 09:38 PM (IST)
86719 मतदाता 19 जून को चुनेंगे कालका नगर परिषद का पहला प्रधान
86719 मतदाता 19 जून को चुनेंगे कालका नगर परिषद का पहला प्रधान

राजेश मलकानियां, पंचकूला

loksabha election banner

कालका नगर परिषद चुनाव का बिगुल सोमवार को बज गया। इस चुनाव में लगभग 85719 मतदाता कालका नगर परिषद के लिए पहली बार सीधा मतदान करेंगे। वार्ड-2, 3, 14, 17, 18, 23, 24 अनुसूचित जाति, वार्ड- 3, 14, 17 अनुसूचित जाति महिला और 1, 10, 19, 21, 22, 29, 30, 31 महिलाओं के लिए आरक्षित है। जबकि अन्य वार्ड सामान्य वर्ग के लिए हैं। प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। नगर परिषद में पिजौर के 22 और कालका के 21 गांव शामिल हैं। चुनाव में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण लागू किया है। महिला और एससी के लिए 8वीं शैक्षणिक योग्यता और अन्य उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों को शपथ पत्र में आपराधिक मामलों का ब्यौरा देना होगा। मामलों की वर्तमान स्थिति बताना भी जरूरी होगा। उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा बढ़ाई गई है। 19 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 22 जून को मतगणना होगी। जरूरत हुई तो 21 को पुनर्मतदान होगा। नामांकन 30 मई से 5 जून तक दाखिल किए जाएंगे। कालका पिजौर नगर परिषद में कुल 31 वार्ड हैं। कुल सामान्य जाति की आबादी 74687, अनुसूचित जाति की 43434 और पिछड़ी जाति की 31001 आबादी है।

यह वार्ड और आबादी

वार्ड 1 : खेड़ा सीता राम

आबादी : 5276

वार्ड-2 : टीबी मोहल्ला, गुरुबक्श कालोनी, आदर्श कालोनी, कसौली रोड, सत्यनारायण गली।

आबादी - 4351

वार्ड-3 - खटीक मोहल्ला, काली माता मंदिर, अहाता बेनी प्रसाद, हंडिया मोहल्ला, भैरों की शेर

आबादी - 5096

वार्ड-4 - पानी वाला पड़ाव, मेन बाजार, सारंगपुर, कमला नगर, दुर्गा कालोनी

आबादी : 4884

वार्ड-5 : टिपरा पूरा

आबादी : 4714

वार्ड-6 : टिपरा, भैरों की शेर, बिटना गांव

आबादी : 4350

वार्ड-7 : घाटी वाला, ग्रीन वेली, बिटना कालोनी

आबादी 5244

वार्ड-8 : धर्मपुरा, शिव कालोनी

आबादी : 4576

वार्ड-9 : धर्मपुरा

आबादी : 5017

वार्ड-10 : शिव कालोनी पूरी

आबादी : 4582

वार्ड-11 : रोनक, फारेस्ट कालोनी, विश्वकर्मा कालोनी

आबादी : 5069

वार्ड-12 : चोगा चौक, सैनी मोहल्ला, बैरागी मोहल्ला, देवल घाटी, रामबाग

आबादी : 4564

वार्ड-13 : दमदमा, भोगपुर, इस्लामनगर, हिमशिखा

आबादी :4658 वार्ड-14 : विराट नगर, नगल सोडिया, इस्लाम नगर, हिमशिखा

आबादी : 4595

वार्ड-15 : डीएलएफ, भगवानपुर, रायपुर, गुमथला , अमरावती ब्लाक

आबादी 4819

वार्ड-16 : अमरावती पूरा

आबादी :5233

वार्ड-17

अमरावती, रामपुर, सीयूडी, लेबर कालोनी

आबादी 5072

वार्ड-18

रजीपुर, सूरजपुर, गीता नगर,बीसीडब्ल्यू

आबादी : 4601 वार्ड-19

शिव शक्ति कालोनी, सुभाष नगर, पिजौर गार्डन, भीमा देवी कालोनी

आबादी : 5121

वार्ड-20

शिव शक्ति कालोनी, मानकपुर देवी लाल, माडल टाउन, रविदासिया कालोनी

आबादी 4864

वार्ड-21

रथपुर कालोनी का कुछ भाग , नई इंडिया कालोनी, रथपुर गांव

आबादी 5198

वार्ड-22

अब्दुलापुर, रथपुर कालोनी, दशमेश कालोनी

आबादी 5118

वार्ड-23

सुखोमाजरी, लोहगढ़, मानकपुर, ठाकुरदार, वासुदेवी कालोनी

आबादी 4442

वार्ड-24

बसोला, दमाला, जतनमाजरी, अंचल कालोनी, आदर्श नगर

आबादी : 4342

वार्ड-25

टगरा, हाकिमपुर, गिदड़वादी, बिटना सयूडी, कृष्णा कालोनी

आबादी : 5282

वार्ड-26

शक्ति नगर, हाउसिग बोर्ड, रामनगर

आबादी : 4460

वार्ड-27

बसंत विहार , टगरा हरी सिंह ,विकास विहार

आबादी 4635

वार्ड-28

माजरा महताब, टगरा कलि राम, टगरा हंसुआ, कंगन, टगरा साहू

आबादी : 4998

वार्ड-29

टगरा कली राम गांव, भारत नगर, बोडगेज, आजाद कालोनी, लोवर कुराड़ी

आबादी - 5027

वार्ड-30

फ्रेंड्स कालोनी, कुराड़ी मोहल्ला

आबादी : 4528

वार्ड-31

कुराड़ी मोहल्ला , अहाता चतरसेन , गाधी चौक , रेलवे रोड, परेड मोहल्ला, जैन मार्केट, अहाता भगवान दास

आबादी - 4406


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.