सेवानिवृत्ति लाभों के लिए नहीं तरसेंगे पुलिसकर्मी, 600 उपनिरीक्षकों के नए पद मंजूर
हरियाणा में सेवानिवृत्ति लाभों के लिए पुलिसकर्मी नहीं तरसेंगे। राज्य में 600 उपनिरीक्षकों के नए पद मंजूर किए गए हैं। 50 फीसद पर उपेक्षित जोन के कर्मचारी पदोन्नत होंगे।
जेएनएन, चंडीगढ़। पुलिस कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर कल्याण कोष से मिलने वाले लाभ के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बीस साल बाद मिलने वाले लाभों को कम अवधि में दिलाने के लिए समिति बनाई गई है।
पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने राज्य स्तरीय पुलिस कल्याण सभा में यह बात कही। पदोन्नति में असमानता की समस्या पर डीजीपी ने बताया कि 600 उपनिरीक्षकों के पद स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 50 फीसद को उन रेंज से पदोन्नति द्वारा भरा जाएगा जहां पदोन्नति अपेक्षाकृत देरी से हो रही है।
डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षा के महत्व को समझते हुए कहा कि वर्तमान में 17 जिलों में आठ डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल हैं। फरीदाबाद, नारनौल, फतेहाबाद, यमुनानगर जिलों में 9 अप्रैल से डीएवी पुलिस पब्ल्कि स्कूल स्थापित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा का समाज के उत्थान में अहम योगदान है। विभिन्न पुलिस इकाइयों द्वारा कर्मियों के लिए सरकारी मकानों की कमी संबंधी मांगों को मानते हुए डीजीपी ने नए मकान बनाने की स्वीकृति प्रदान की।
यह भी पढ़ेंः घर में महिला को अकेला देख घुसे युवक, धमकी देकर किया सामूहिक दुष्कर्म