Move to Jagran APP

32 शिक्षकों को मिला राज्य पुरस्कार, हर बच्चे को शिक्षा का संकल्प

राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य ने बुधवार को शिक्षक दिवस पर हरियाणा के 32 अध्‍यापकों को राज्‍य शिक्षक अवार्ड से सम्‍मानित किया। इनमें पांच महिला शिक्षक थीं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 06:10 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 06:10 PM (IST)
32 शिक्षकों को मिला राज्य पुरस्कार, हर बच्चे को शिक्षा का संकल्प
32 शिक्षकों को मिला राज्य पुरस्कार, हर बच्चे को शिक्षा का संकल्प

जेएनएन, चंडीगढ़। शिक्षक दिवस पर हरियाणा के 32 शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान मिला। राजभवन में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने चयनित शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर राज्‍यपाल ने शिक्षकों को 14 साल तक के हर बच्चे को शिक्षा देने का संकल्प दिलाया।

loksabha election banner

सम्मानित किए गए शिक्षकों में पुरुषों का जलवा रहा। पुरुष शिक्षकों ने 27 पुरस्कार जीते। वहीं पांच महिला शिक्षकों को यह सम्मान मिला। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश के 1051 स्कूलों में व्यावसायिक कोर्स चलाए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल ने स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: किसी फिल्‍म सरीखी है इस रिक्शा चालक की कहानी, दलदल से उबर बन गए मिसाल

एक श्‍ािक्षक को सम्‍मानित करते राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य।

प्रदेश में कुल 14 हजार 431 स्कूल हैं जिनमें से 8700 प्राइमरी स्कूल हैं। इनमें करीब 20 लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। 400 स्कूलों में प्रथम व दूसरी कक्षा को बैग-फ्री बनाते हुए अंग्रेजी मीडियम से शिक्षा दी जा रही है। 310 स्कूलों में 9वीं कक्षा से गणित व विज्ञान को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने, तीसरी-पांचवी-सातवीं कक्षा के बच्चों का भाषा व गणित विषय में लर्निंग लेवल बनाने सहित कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

एक श्‍ािक्षक को सम्‍मानित करते राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य।

यह भी पढ़ें: दिन में संभालते हैं चेयरमैन की कुर्सी, शाम होते ही जुट जाते हैं वाहन रिपेयर में

इन शिक्षकों को मिला पुरस्कार

कमलेश चौहान (पंचकूला), राजेंद्र सिंह (महेंद्रगढ़), दिलबाग सिंह (महेंद्रगढ़), उमा कुमारी (रेवाड़ी), देवेंद्र सिंह (रेवाड़ी), मुरलीधर द्विवेदी (भिवानी), राजबाला (कैथल), रमेश शर्मा (कुरुक्षेत्रा), बरसुद्दीन खान (मेवात,) बीरेंद्र सिंह (नारनौल), बिजेंद्र कुमार अहलावत (झच्जर), स्नेहलता (सोनीपत), जिले सिंह (हिसार), सफी मोहम्मद (मेवात), कृष्णा देवी (चरखी दादरी), प्रमोद कुमार (कुरुक्षेत्र), धर्मबीर (सोनीपत), राजेश कुमार (रेवाड़ी), श्रीपाल पुनिया (पानीपत), सुखदेव सिंह (सिरसा), कप्तान सिंह (सोनीपत), शीशपाल (पंचकूला), नसीब सिंह (रोहतक), राजकुमार (फतेहाबाद), अजय सांगवान (भिवानी), रमेश कुमार (रोहतक), राजेश कुमार (भिवानी), अजमेर सिंह (जींद), भूप सिंह (भिवानी), ईश्वर सिंह (जींद), सोमवीर सिंह (भिवानी) व जितेंद्र सिंह (पंचकूला)।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.