विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंदा, कुतिया खेड़ी व लूला अहीर जैसे 27 गांवों को आपत्तिजनक नामों से छुटकारा, शर्मिंदगी छोड़ ग्रामीण गर्व से ले रहे नाम

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:02 PM (IST)

हरियाणा में मुस्लिम नाम वाले हिंदू बहुल गांवों और आपत्तिजनक नामों वाली पंचायतों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। ...और पढ़ें

हरियाणा में बदले गए 27 गांवों के नाम, मुस्लिम और आपत्तिजनक पहचान से मिली मुक्ति।

हरियाणा में बदले गए 27 गांवों के नाम, मुस्लिम और आपत्तिजनक पहचान से मिली मुक्ति।

HighLights

  1. हरियाणा में 27 गांवों के नाम बदले गए, आपत्तिजनक पहचान समाप्त।

  2. नायब सरकार में 9, मनोहर सरकार में 18 गांवों के नाम परिवर्तन।

  3. 2015 में फतेहाबाद के 'गंदा' गांव से शुरू हुआ नाम बदलने का सिलसिला।

सुधीर तंवर, चंडीगढ़। हरियाणा में मुस्लिम नाम वाले हिंदू बाहुल्य गांवों को नई पहचान दिलाने और आपत्तिजनक पंचायतों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार में जहां 18 गांवों के नाम बदले गए थे, वहीं मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के दो साल में नौ गांवों के नाम बदले जा चुके हैं।

प्रदेश में गांवों के विचित्र के नामों को बदलने का सिलसिला वर्ष 2015 में शुरू हुआ, जब फतेहाबाद के गंदा गांव की 12 वर्षीय छात्रा हरप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर शिकायत की कि उन्हें अपने गांव का नाम बताने में शर्म आती है।

11 सालों में बदले गए 27 गांवों के नाम

इसके बाद प्रधानमंत्री के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने इस गांव का नाम बदलकर अजीत नगर रख दिया। इसके बाद आपत्तिजनक नाम वाले गांवों के नाम बदलने का ऐसा दौर शुरू हुआ, जो अब तक जारी है। चुहड़पुर, गंदा खेड़ा, कुतिया खेड़ी, दुर्जनपुर, लूला अहीर, किन्नर, लंढौरा और चमगेहड़ा के ग्रामीणों को शर्मनाक नामों से छुटकारा मिल चुका है।

पिछले 11 वर्षों में 13 जिलों में कुल 27 गांवों के नाम में परिवर्तन हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा यमुनानगर में पांच और हिसार जिले में चार गांवों के नाम बदले गए हैं, जबकि जींद में तीन और झज्जर, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सोनीपत, करनाल व गुरुग्राम में दो-दो गांवों के नाम बदले गए हैं।

इसी तरह रोहतक, रेवाड़ी और कुरुक्षेत्र में एक-एक गांव का नाम बदला गया है। हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरे सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका में भी गांवों के आपत्तिजनक नाम बदलने को बड़ी उपलब्धि बताया गया है।

नायब सरकार में इन गांवों को मिली नई पहचान

जिला पुराना नाम नया नाम
झज्जर ईस्लामगढ़ छुछकवास
गुरुग्राम अकबरपुर नांगल नांगल हरनाथ
भिवानी दुर्जनपुर सज्जनपुर
सोनीपत मोहम्मदाबाद प्रेमसुख नगर
सोनीपत धनाना अलादादपुर शिव नगरी धनाना
यमुनानगर बिलासपुर व्यासपुर
यमुनानगर अलीपुरा आर्यपुरम
हिसार ढाणी गारण हंसनगर
झज्जर मोहम्मदपुर माजरा बिरहड़ माजरा

मनोहर सरकार में इन गांवों के बदले नाम

पुराना नाम नया नाम जिला
पिंडारी पांडु पिंडारा जींद
टोडी खेड़ी सरना खेड़ी जींद
गंदा खेड़ा गुरुकुल खेड़ा जींद
चुहड़पुर चांद पुर जींद
किन्नर गैबी नगर हिसार
कुतिया खेड़ी वीरपुर हिसार
बाल रंगदान बाल राजपुतान करनाल
लंढौरा जयरामपुर करनाल
खिजराबाद प्रताप नगर यमुनानगर
मुस्तफाबाद सरस्वती नगर यमुनानगर
मोहम्मदहेड़ी ब्रह्मपुरी गुरुग्राम
गुड़गांव गुरुग्राम गुरुग्राम
चमगेहड़ा देव नगर महेंद्रगढ़
गढ़ी सांपला सर छोटू राम नगर रोहतक
लूला अहीर कृष्ण नगर रेवाड़ी
अमीन अभिमन्युपुर कुरुक्षेत्र
सांघर सरिता बाबा भूमण शाह सिरसा
गंदा अजीत नगर फतेहाबाद

यह भी पढ़ें- पंचकूला में बनेगा नीम करोली बाबा और हनुमान का मंदिर, निर्माण कार्य शुरू होने से श्रद्धालुओं में उत्साह