विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में बनेगा नीम करोली बाबा और हनुमान का मंदिर, निर्माण कार्य शुरू होने से श्रद्धालुओं में उत्साह

Published: Sun, 18 Oct 2026 05:50 PM (IST)

पंचकूला में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे श्रद्धालुओं में ...और पढ़ें

मंदिर निर्माण के कार्य का शुभारंभ पर मेयर श्यामलाल बंसल ने किया।

मंदिर निर्माण के कार्य का शुभारंभ पर मेयर श्यामलाल बंसल ने किया।

HighLights

  1. पंचकूला के वार्ड-7 में नीम करोली बाबा मंदिर निर्माण शुरू।

  2. मेयर श्यामलाल बंसल ने निर्माण कार्य पर खुशी जताई।

  3. युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। शहर के वार्ड नंबर-7 में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। मंदिर निर्माण के कार्य शुभारंभ पर मेयर श्यामलाल बंसल ने किया। इस दौरान अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंदिर बनने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और दर्शन की सुविधा मिलेगी।

एकलव्य पाठशाला के सचिव एवं समाजसेवक रवि बेदी ने बताया कि मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह है और समाज के लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने ट्राईसिटी के साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण में सहयोग देने की अपील की, ताकि यहां भव्य मंदिर बनाया जा सके।

मकान की जगह मंदिर बनाने का लिया संकल्प

मंदिर निर्माण की पहल बाबा सुल्तान महाराज के संकल्प से हुई। उन्होंने नीम करोली बाबा का मंदिर बनाने का निर्णय लिया और इसके लिए अपना मकान तुड़वाकर उसकी जगह पर निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि मंदिर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज की मूर्तियों की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी।

युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

रवि बेदी ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान और सामाजिक गतिविधियों के जरिए युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर बनने से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवा सनातन संस्कृति से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं होगा, बल्कि समाज को जोड़ने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और धार्मिक संस्कारों को आगे बढ़ाने का माध्यम भी बनेगा।