Move to Jagran APP

हरियाणा में 26 अफसरों के तबादले, रोहतक-अंबाला के मंडलायुक्त और चरखी दादरी, पलवल व जींद के डीसी बदले

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर अफसरों के तबादले किए हैं। राज्‍य सरकार ने 26 अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। रोहतक और अंबाला के मंडलायुक्‍त बदल दिए गए हैं। इसके साथ ही पलवल और जींद के डीसी भी बदले गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 03:52 PM (IST)
हरियाणा में 26 अफसरों के तबादले, रोहतक-अंबाला के मंडलायुक्त और चरखी दादरी, पलवल व जींद के डीसी बदले
हरियाणा में अफसरों के एक बार फिर तबादले किए गए हैं। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़, राज्‍य ब्‍यूरो। हरियाणा सरकार ने 26 आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रदेश सरकार ने रोहतक व अंबाला मंडल के मंडलायुक्तों के साथ-साथ चरखी दादरी, पलवल और जींद के डीसी बदल दिए हैं। प्रदेश सरकार ने शहरी निकाय विभाग के निदेशक अशोक मीणा को भी हटा दिया है। मीणा के स्थान पर दुष्यंत कुमार बेहरा को शहरी निकाय विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। इस विभाग के मंत्री अनिल विज हैं।

loksabha election banner

 शहरी निकाय विभाग के निदेशक अशोक कुमार मीणा को बदलकर सरकार ने डीके बेहरा को जिम्मेदारी सौंपी

प्रदेश सरकार ने अंबाला के मंडलायुक्त पंकज यादव को रोहतक का मंडलायुक्त नियुक्त किया है। रोहतक की मंडलायुक्त अनीता यादव को फरीदाबाद मेट्रोपालिटिन डेवलेपमेंट अथारिटी की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है। चरखी दादरी के डीसी अमरजीत मान को हटाकर प्रदीप गोदारा को नया डीसी बनाया गया है। पलवल के डीसी नरेश कुमार को आदित्य दहिया के स्थान पर जींद का नया डीसी लगाया गया है। आदित्य दहिया को अभी कोई पोस्टिंग नहीं मिली है। उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद के प्रशासक कृष्ण कुमार को पलवल का नया डीसी बनाया गया है।

इन अफसरों के हुए तबादले

                  नाम -               नई जिम्मेदारी

  • 1. पंकज अग्रवाल - सचिव प्रशासनिक सुधार और श्रमायुक्त
  • 2. विकास गुप्ता - महानिदेशक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग तथा नागरिक संसाधन के सीइओ
  • 3. पंकज यादव - मंडलायुक्त रोहतक डिविजन
  • 4. टीएल सत्याप्रकाश - सचिव बिजली विभाग, हरियाणा बिजली प्रसारण निगम के एमडी तथा ड्रोन इमेजिंग सिस्टम के सीइओ
  • 5. विनय सिंह - मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक के अलावा हैफेड के प्रबंध निदेशक
  • 6. पीसी मीणा - प्रबंध निदेशक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा रेजीडेंट कमिश्नर हरियाणा भवन नई दिल्ली
  • 7. ए श्रीनिवास - रजिस्ट्रार सहकारी समितियां और सहकारिता विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार
  • 8. बलकार सिंह - गृह विभाग के सचिव-प्रथम
  • 9. अनीता यादव - फरीदाबाद मेट्रोपालिटिन डेवलेपमेंट अथारिटी की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी
  • 10. अशोक कुमार मीणा - विजिलेंस के जांच अधिकारी और कार्मिक विभाग के विशेष सचिव
  • 11. डीके बेहरा - निदेशक शहरी निकाय विभाग
  • 12. रवि प्रकाश गुप्ता - कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विशेष सचिव
  • 13. शरणदीप कौर - कौशल विकास विभाग की निदेशक एवं निदेशक नागरिक संसाधन विभाग
  • 14. अमरजीत सिंह मान - निदेशक पर्यटन विभाग
  • 15. प्रदीप गोदारा - डीसी चरखी दादरी
  • 16. आर एस वर्मा - निदेशक पर्यावरण
  • 17. जितेंद्र यादव - आयुक्त, फरीदाबाद नगर निगम
  • 18. नरेश कुमार - डीसी जींद
  • 19. नरहरि बांगड़ - आयुक्त, रोहतक नगर निगम
  • 20. धर्मेंद्र सिंह - आयुक्त सोनीपत नगर निगम
  • 21. संगीता तेतरवाल - अतिरिक्त सचिव वित्त विभाग
  • 22. जसप्रीत कौर - प्रशासक एचएसवीपी गुरुग्राम
  • 23. कृष्ण कुमार - डीसी पलवल
  • 24. मोनिका गुप्ता - प्रशासक एचएसवीपी फरीदाबाद
  • 25. जगदीश शर्मा - प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला
  • 26. प्रीति - ए़डीसी रेवाड़ी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.