Move to Jagran APP

हरियाणा में भारी प्रशासनिक फेरबदल, 22 आइएएस और 12 एचसीएस बदले

हरियाणा में 22 आइएएस व 12 एचसीएस को इधर-उधर किया गया है। इस फेरबदल से करनाल, गुरुग्राम और कैथल के जिला उपायुक्त भी बदल गए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 11 Jul 2017 10:43 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jul 2017 10:46 AM (IST)
हरियाणा में भारी प्रशासनिक फेरबदल, 22 आइएएस और 12 एचसीएस बदले
हरियाणा में भारी प्रशासनिक फेरबदल, 22 आइएएस और 12 एचसीएस बदले

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सोमवार देर रात भारी प्रशासनिक फेरबदल किया है। करनाल, गुरुग्राम और कैथल के जिला उपायुक्तों समेत सरकार ने 22 आइएएस और 12 एचसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें कई अधिकारी निदेशक स्तर के हैं तो कुछ जिलों में एसडीएम बदले गए हैं।

loksabha election banner

प्रदेश सरकार ने करनाल के जिला उपायुक्त मनदीप सिंह बरार को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में एंट्री करा दी है। मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव भूपेंद्र सिंह ट्रेनिंग पर चले गए हैं। उनके स्थान पर सरकार ने मनदीप सिंह को उप प्रधान सचिव बना दिया है। साथ ही बरार को हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया है। 2011 बैच के आइएएस अधिकारी आदित्य सिंह दहिया करनाल के नए जिला उपायुक्त होंगे। दहिया अभी तक नगर निगम करनाल में आयुक्त के पद पर कायर्रत थे।

सरकार ने करनाल के पूर्व जिला उपायुक्त जे गणेशन को भी तोहफा दिया है। गणेशन अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के मुख्य प्रशासक होंगे। उनके पास फिलहाल हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक का काम था। अब वे विकास गुप्ता की जगह लेंगे।

राज्य सरकार ने कैथल के जिला उपायुक्त संजय जून का तबादला कर उन्हें खनन एवं भूगर्भ विभाग का निदेशक व प्रधान सचिव नियुक्त किया है। 2006 बैच की आइएएस अधिकारी सुनीता वर्मा कैथल की नई जिला उपायुक्त होंगी। वर्मा फिलहाल हुडा रोहतक की प्रशासक के पद पर कार्यरत थीं। गुरुग्राम के जिला उपायुक्त हरदीप सिंह का तबादला कर दिया गया है और उनके स्थान पर गुरुग्राम के एडीसी विनय प्रताप सिंह को डीसी बनाया गया है।

हरियाणा सरकार ने आइएएस अधिकारी संजीव वर्मा को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक व विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही पंचकूला नगर निगम के आयुक्त शालीन का भी तबादला कर दिया गया है। उनका पिछले दिनों पत्रकारों से विवाद हो गया था।

इन आइएएस अधिकारियों के हुए तबादले

       नाम                 मौजूदा पद           नई नियुक्ति
1. सुकृति लिखी - एमडी हैफेड - निदेशक चकबंदी एवं सचिव राजस्व व आपदा प्रबंधन
2. सुप्रभा दहिया - परिवहन आयुक्त - एमडी हैफेड
3. विकास गुप्ता - मुख्य प्रशासक हुडा - परिवहन आयुक्त एवं सचिव
4. मनदीप सिंह बरार - डीसी करनाल - मुख्य प्रशासक हुडा एवं उप प्रधान सचिव मुख्यमंत्री
5. चंद्रशेखर - निदेशक चकबंदी - विशेष सचिव, वन विभाग
6. संजय जून - डीसी कैथल - निदेशक खनन एवं भूगर्भ
7. संजीव वर्मा - निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग - निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एवं विशेष सचिव तथा एमडी कानफेड का अतिरिक्त कार्यभार
8. जे गणेशन - मुख्य प्रशासक हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड - मुख्य प्रशासक हुडा
9. अशोक कुमार मीणा - निदेशक विकास एवं पंचायत विभाग - आयुक्त नगर निगम पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार
10. सुनीता वर्मा - प्रशासक हुडा रोहतक - डीसी कैथल
11. विनय प्रताप सिंह - एडीसी गुरुग्राम - डीसी गुरुग्राम
12. आदित्य दहिया - आयुक्त नगर निगम करनाल - डीसी करनाल
13. आमना तसनीम - एडीसी जींद - एडीसी झज्जर
14. धीरेंद्र खडगटा - एडीसी भिवानी - एडीसी जींद
15. प्रियंका सोनी - एडीसी करनाल - आयुक्त, नगर निगम करनाल
16. शालीन - आयुक्त नगर निगम पंचकूला - अतिरिक्त सचिव वित्त विभाग हरियाणा
17. अजय सिंह तोमर - एडीसी सिरसा - एडीसी चरखी दादरी
18. अजय कुमार - एसडीएम गोहाना - एडीसी रोहतक
19. संगीता तेतरवाल - एसडीएम डबवाली - एडीसी भिवानी
20. निशांत कुमार - एसडीएम सोनीपत - एडीसी करनाल
21. प्रदीप दहिया - एसडीएम ऐलनाबाद - एडीसी गुरुग्राम 
22. पार्थ गुप्ता - अतिरिक्त आयुक्त, एमसी फरीदाबाद - एडीसी कुरुक्षेत्र

इन एचसीएस अफसरों के हुए तबादले

23. महेश्वर शर्मा - विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन - मुख्य प्रशासक, हाउसिंग बोर्ड हरियाणा
24. मुकेश कुमार आहुजा - प्रशासक हुडा पंचकूला - निदेशक अरबन इस्टेट हरियाणा
25. मुकुल कुमार - निदेशक टूरिज्म - एमडी हरियाणा टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन का अतिरिक्त कार्यभार
26. नरहरि सिंह बांगड़ - एडीसी झज्जर - अतिरिक्त आयुक्त, एमसी गुरुग्राम
27. प्रदीप कुमार प्रथम - एडीसी रोहतक - आयुक्त एमसी रोहतक
28. धर्मवीर सिंह - एडीसी कुरुक्षेत्र - रजिस्ट्रार नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन कुरुक्षेत्र तथा अतिरिक्त निदेशक प्रशासन कल्पना चावला मेडिकल कालेज करनाल
29. ललित कुमार - सचिव आरटीए पंचकूला - सचिव हैफेड
30. सुजान सिंह - एडीसी चरखी दादरी - एडीसी सोनीपत
31. कमलेश कुमार भादू - सचिव हैफेड - एडीसी यमुनानगर
32. मुनीष नागपाल - सचिव आरटीए रोहतक - एडीसी सिरसा
33. प्रताप सिंह - एसडीएम होडल - एसडीएम बल्लभगढ़
34. सुभिता ढाका - एमडी सहकारी चीनी मिल सोनीपत - एसडीएम गोहाना

यह भी पढ़ें: एसवाइएल पर भाजपा और इनेलो में चल रही फिक्सिंग : हुड्डा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.