पांच IAS और चार HCS का तबादला, अमित झा पॉवरफुल, धीरा से वापस लिया महिला एवं बाल विकास
हरियाणा सरकार ने lतत्काल प्रभाव से पांच IAS और चार HCS अफसरों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पांच IAS और चार HCS अफसरों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। IAS धीरा खंडेलवाल से महिला एवं बाल विकास विभाग वापस लेकर अमित झा को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं आशिमा बरार, अशोक कुमार मीणा और मोहम्मद इमरान रजा को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। खादी एवं ग्रामोद्योग की सीईओ अनीता यादव को मेवात विकास एजेंसी नूंह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।
मोहम्मद इमरान रजा चरखी दादरी, जगदीप ढांडा अंबाला और मुनीष नागपाल महेंद्रगढ़ के नए एडीसी
चरखी दादरी, अंबाला और महेंद्रगढ़ को नए अतिरिक्त उपायुक्त मिले हैं। वहीं, सोनीपत, यमुनानगर, रोहतक, रेवाड़ी और हिसार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) छुट्टी पर चले गए हैं। इनकी जगह पांच अन्य IPS अफसरों को जिले की कमान सौंपी गई है।
इन अफसरों को नई जिम्मेदारी
अधिकारी - नई जिम्मेदारी
1. अमित झा, IAS -अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त कार्यभार
2. आशिमा बरार, IAS --हैफेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार
3. अनीता यादव, IAS -सीईओ मेवात विकास एजेंसी
4. अशोक कुमार मीणा, IAS -हरियाणा लोकसेवा आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार
5. मोहम्मद इमरान रजा, IAS -एडीसी चरखी दादरी
6. जगदीप ढांडा, HCS -अंबाला के एडीसी का अतिरिक्त कार्यभार
7. कमलेश कुमार भादू, HCS -विकास एवं पंचायत विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार
8. मुनीष नागपाल, HCS -एडीसी महेंद्रगढ़
9. पूजा चांवरिया, HCS -यमुनानगर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त
इन IPS-HPS को अतिरिक्त कार्यभार
जिला -छुट्टी पर गए एसपी -ये एसपी संभालेंगे अतिरिक्त कार्यभार
1. सोनीपत -प्रतीक्षा गोदारा -जश्नदीप सिंह रंधावा, एसटीएफ भौंडसी के एसपी
2. यमुनानगर -कुलदीप सिंह -आस्था मोदी, कुरुक्षेत्र की एसपी
3. रोहतक -राहुल शर्मा -मोहित हांडा, एसपी दादरी
4. रेवाड़ी -नाजनीन भसीन -दीपक सहारण, एसपी महेंद्रगढ़
5. हिसार -शिव चरण -विजय प्रताप सिंह, फतेहाबाद।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें