Republic Day Parade 2020: सीएम मनोहर ने जींद और राज्यपाल ने अंबाला में फहराया तिरंगा
Republic Day Parade 2020 हरियाणा में गणतत्र दिवस समारोहों की रौनक है। सीएम मनोहरलाल ने जींद राज्यपाल ने अंबाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
चंडीगढ़, जेएनएनI Republic Day Parade 2020 : हरियाणा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यभर में समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यस्तरीय समारोह अंबाला में हो रहा है। यहां राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जींद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ताे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने करनाल में ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस समाराेहों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने अंबाला शहर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। पुलिस की टुकडि़यों और एनसीसी व एएसएस के कैडेटों ने मार्चपास्अ किया। समारोह में डॉग शो और योग प्रदर्शन भी किया गया। स्कूली बच्चों ने सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन किए। समरोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा राष्ट्रभक्ति और विकास कार्यों से ओतप्रोत प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहे।
अंबाला शहर में आयोजित गणतंत्र दिवस समाराेह में परेड का निरीक्षण करते राज्यपाल।
जींद में गणतंत्र दिवस समराेह में लोगों को संदेश देते मुख्यमंत्री मनोहरलाल।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जींद में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर रंगारंग कायर्क्रम पेश किए गए। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में हरियाणा पुलिस के पुरुष और महिला जवानों की टुकडियों ने शानदार परेड पेश किया। एनसीसी कैडेटों ने शानदार मार्चपास्ट किया। स्कूल बच्चों ने सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग किए और मनमाेहक कार्यक्रम पेश किए।
जींद में गणतंत्र दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री मनोहरलाल।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और अपनी सरकार के कार्यक्रमों व लक्ष्यों के बारे में बताया। मनोहरलाल ने कहा कि जींद प्रदेश का हृदय स्थल है। इसका राजनीतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक महत्व है। पांडवों ने यहां माता जयंती की पूजा की।
करनाल में गणतंत्र दिवस समारोह में लोगों को संदेश देते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
करनाल की नई अनाज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। उपमुख्यमंत्री चौटाला ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने राज्य के विकास और लोगों के हित में उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी जानकारी दी। दुष्यंत चौटाला ने पुलिसऔर अन्य विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया।
पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित समारोह में परेड करती महिला पुलिस की टुकड़ी।
पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार और योगासन प्रस्तुत किए। सिरसा गणतंत्र दिवस अवसर पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।
रोहतक में आयोजित गणतंत्र दिवस समाराेह में विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा।
रोहतक में विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में हरियाणा पुलिस की पुरुष और महिला जवानों की टुकडियों ने मार्चपास्ट किया। एनसीसी के कैडेटों ने भी परेड किया। स्कूली बच्चों ने सूर्य नमस्कार सहित योगासन प्रस्तुत किए। कुरुक्षेत्र में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।
कुरुक्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता परेड का निरीक्षण करते हुए।
सिरसा में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर थे। कंवरपाल गुर्जर ने समाराेह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। गुर्जर ने समारोह में लोगों को संदेश भी दिया। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यक्रमों और लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी। कैथल में आयोलित गणतंत्र दिवस समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त धनपत सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
सिरसा में गणतंत्र दिवस समाराेह में परेड की सलामी लेते शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर।