हरीशचंद्र बदरवाल बने गड़वाल सभा के प्रधान
जासं, पंचकूला : गढ़वाल सभा पंचकूला की आमसभा का आयोजन रविवार को किया गया। आमसभा में सभा की आय-व्यय का
जासं, पंचकूला : गढ़वाल सभा पंचकूला की आमसभा का आयोजन रविवार को किया गया। आमसभा में सभा की आय-व्यय का लेखा जोखा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों केसामने रखा गया। इस बैठक में नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से कर लिया गया। बैठक के दौरान कमलकात, पूर्व पार्षद रमेश और शैलेश शर्मा की अगुवाई में चुनाव करवाए गए। सर्वसम्मति से हरीशचंद्र बदरवाल प्रधान, पान सिंह नेगी वरिष्ठ उपप्रधान, विधाता वशिष्ठ उपप्रधान, वीरेंद्र प्रसाद बहुगुणा महासचिव, देवेंद्र मुंडेयी सास्कृतिक सचिव, दीपक रावत वित्त सचिव चुने गए। यह जानकारी चंद्रपाल गुसाई ने दी।
सैन समाज की कार्यकारिणी का विस्तार
गत दिनों सैन समाज पंचकूला के अध्यक्ष सुनील काकरान की अध्यक्षता में सेक्टर 15 में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रवीण ठाकुर को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार को महासचिव, सुकराम पाल को सहायक महासचिव जबकि ईश्वर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।