छबील में पिलाया आरो का मीठा पानी
जासं, पंचकूला : उत्तराखंड जागृति मंच की ओर से बस स्टैंड पंचकूला में छबील लगाई गई। छबील का शुभारंभ जी
जासं, पंचकूला : उत्तराखंड जागृति मंच की ओर से बस स्टैंड पंचकूला में छबील लगाई गई। छबील का शुभारंभ जीरकपुर वार्ड नंबर 10 की पार्षद एकता नागपाल ने किया। मंच के प्रधान सुदेश वशिष्ठ ने बताया कि 101 बोतल आरो वाटर का पानी पिलाया गया। 21 किलो चने का एवं 21 किलो हलवा का प्रसाद भी वितरित किया। महासचिव विश्वनाथ भट्ट ने कहा कि पानी जीवन का अमूल्य रत्न है, पानी बचाया जा सकता है लेकिन बनाया नहीं जा सकता। जल है तो कल है, पर लोगों ने अपने विचार रखे। मंच के वरिष्ठ सदस्य सुभाष शर्मा, चन्द्रमोहन वशिष्ठ, गिरीश सेमवाल, सरला बेंजवाल, मुन्नी गैरोला, मधु वशिष्ठ, प्रभा पुरोहित, प्रभा वशिष्ठ, राकेश पुरोहित, उर्मिला, शशि पुरोहित, कुसुम ने सभी लोगों को मीठे आरो पानी का वितरण किया।