Move to Jagran APP

जिन JBT की भर्ती में लगा था भ्रष्टाचार का आरोप, उन्हीं ने दिखाया दम, 16 बने HCS अफसर

जिन JBT शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे उन्हीं शिक्षकों में से अधिकांश ने HCS अधिकारी बनने की दौड़ में बाजी मारी है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 07:45 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 09:03 PM (IST)
जिन JBT की भर्ती में लगा था भ्रष्टाचार का आरोप, उन्हीं ने दिखाया दम, 16 बने HCS अफसर
जिन JBT की भर्ती में लगा था भ्रष्टाचार का आरोप, उन्हीं ने दिखाया दम, 16 बने HCS अफसर

जेएनएन, चंडीगढ़। जिन JBT शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे उन्हीं शिक्षकों में से अधिकांश ने HCS (हरियाणा सिविल सर्विस) अधिकारी बनने की दौड़ में बाजी मारी है। ग्रुप-सी से HCS रजिस्टर-दो के कुल 18 पदों में से 16 पर शिक्षक काबिज हुए हैं। वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर और एक ट्रेजरी क्लर्क का ही HCS बनने का सपना पूरा हो सका।

loksabha election banner

हरियाणा लोकसेवा आयोग (HPSC) ने शुक्रवार को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर 11 JBT, तीन विज्ञान TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर), एक गणित TGT और एक हिंदी अध्यापक HCS अफसर बनने में सफल रहे। HCS बनने वाले JBT शिक्षकों में अधिकतर वर्ष 2011 बेच के हैं जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में लगे थे। तब इनकी नियुक्ति में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर खूब सियासी घमासान मचा था।

बता दें, प्रदेश में पहली बार ग्रुप सी कर्मचारियों की लिखित परीक्षा ली गई थी। इससे पहले कर्मचारियों को इंटरव्यू के बाद सीधे HCS अफसर बना दिया जाता था। पिछली सरकार के इस फैसले को मौजूदा भाजपा सरकार के मुखिया मनोहर लाल ने बदला है। गत 31 जुलाई को पंचकूला में हुई लिखित परीक्षा में शामिल हुए पांच हजार से अधिक कर्मचारियों में से 59 ने मेरिट में जगह बनाई थी।

इनमें भी 31 JBT (जूनियर बेसिक ट्रेंड) सहित कुल 44 शिक्षक थे। इनके साथ ही पुलिस महकमे से चार, परिवहन और लेखा विभाग से तीन-तीन, पशु पालन विभाग से दो और विकास एवं पंचायत, खाद्य एवं आपूर्ति व वन विभाग से एक-एक कर्मचारी को 19 अगस्त को साक्षात्कार के लिए पंचकूला बुलाया गया था। HCS पदों पर नियुक्ति में केवल तीन विभागों के कर्मचारियों को सफलता मिल पाई।

यह अध्यापक बने एचसीएस

1. अशोक कुमार, जेबीटी, संगोहा, करनाल
2. अशोक कुमार, जेबीटी, सौथा, कैथल
3. होशियार सिंह, विज्ञान अध्यापक, गोठड़ी, महेंद्रगढ़
4. जसपाल सिंह, जेबीटी देहोड़ा, कैथल
5. यशवीर कादियान, विज्ञान अध्यापक, वजीराबाद, गुरुग्राम
6. कृष्ण कुमार, जेबीटी, ढांड, हिसार
7. लक्ष्मी नारायण, जेबीटी, खोल, रेवाड़ी
8. मनोज कुमार, जेबीटी, करिदास, चरखी दादरी
9. मनोज कुमार, जेबीटी, जागसी सोनीपत
10. रणबीर सिंह, विज्ञान अध्यापक, अलेवा, जींद
11. संदीप कुमार, गणित अध्यापक, पबनावा, सोनीपत
12. सुरेश कुमार, जेबीटी, मसूदपुर हिसार
13. सुरेंद्र सिंह, जेबीटी रोढां, भिवानी
14. उदय सिंह, हिंदी अध्यापक, हथीन
15. विजय मलिक, जेबीटी, मलार, जींद
16. वीरेंद्र सिंह ढुल, जेबीटी, डिफेंस कालोनी, जींद

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.