Move to Jagran APP

विदेशों तक पहुंची International Geeta Jayanti Festiva की गूंज, 15 देश बनेंगे साक्षी

International Geeta Jayanti Festival कुरुक्षेत्र में 10 दिसंबर तक चलने वाले महोत्सव में भागीदारी के लिए ब्रिटेन मारीशस आस्ट्रेलिया और कनाडा समेत 15 देश भागीदारी करेंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 08:58 PM (IST)
विदेशों तक पहुंची International Geeta Jayanti Festiva की गूंज, 15 देश बनेंगे साक्षी
विदेशों तक पहुंची International Geeta Jayanti Festiva की गूंज, 15 देश बनेंगे साक्षी

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव (International Geeta Jayanti Festival) की गूंज विदेशों तक सुनाई देगी। पिछले चार साल से महोत्सव का आयोजन कर रही हरियाणा सरकार की योजना विदेशों में भी व्यापक स्तर पर गीता जयंती समारोह मनाने की है। कुरुक्षेत्र में 10 दिसंबर तक चलने वाले महोत्सव में भागीदारी के लिए ब्रिटेन, मारीशस, आस्ट्रेलिया और कनाडा समेत 15 देश भागीदारी करेंगे। इसके तुरंत बाद 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण है।

loksabha election banner

हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती महोत्सव और सूर्यग्रहण के मेले की व्यापक तैयारियां की हैैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने कार्यालय के माध्यम से समस्त तैयारियों का खुद जायजा ले रहे हैैं। कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत हालांकि 23 नवंबर से हो चुकी है, लेकिन मुख्य समारोह तीन दिसंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर तक चलेंगे।

प्रदेशभर से 40 लाख से अधिक लोगों के इस महोत्सव में पहुंचने की संभावना है। कुरुक्षेत्र के 48 कोस के दायरे में नौ जिले पड़ते हैैं। इन जिलों से श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए आधे किराये पर 100 विशेष बसों का इंतजाम है। महोत्सव के लिए नेपाल को पार्टनर देश बनने की पेशकश की गई है। अभी तक वहां से कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन उत्तराखंड पार्टनर राज्य होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह और कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा के साथ मीडिया को बताया कि कुरुक्षेत्र के आसपास प्रमुख 41 तीर्थस्थलों पर गीता जयंती के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार केंद्र सरकार ने गीता जयंती महोत्सव के साथ अतुल्य भारत का लोगो लगाने की अनुमति प्रदान की है। यह हरियाणा के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री के अनुसार हरियाणा सरकार मारीशस और यूके में गीता जयंती उत्सव का आयोजन कर चुकी है। आस्ट्रेलिया में मार्च 2020 में आयोजन होगा। इसके बाद कनाडा की बारी है। राज्य सरकार का प्रयास है कि दुनिया के अधिकतर देशों में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कर हरियाणा खासकर कुरुक्षेत्र को विश्वव्यापी पहचान प्रदान कराई जाए।

छह से आठ दिसंबर तक हर जिले में गीता जयंती महोत्सव

मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य के हर जिले में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन करने को कहा गया है। इसके लिए छह से आठ दिसंबर तक तीन दिन निर्धारित किए गए हैैं। कुरुक्षेत्र में हो रहे मुख्य आयोजन में पहली बार गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। आठ दिसंबर को गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों का 18 हजार बच्चे उच्चारण करेंगे। इस आयोजन में पहली बार तीन हजार अतिरिक्त नागरिकों को जोड़ा गया है। ब्रह्मसरोवर पर हर रोज शाम को आरती हुआ करेगी तथा लाइट एंड साउंड शो का आयोजन रहेगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.