Move to Jagran APP

विधानसभा की 11 कमेटियां गठित, List में देखें किस MLA को कहां किया गया Adjust

Haryana Legislative assembly अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा की 11 कमेटियां गठित करते हुए इनके अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 12:37 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 08:52 AM (IST)
विधानसभा की 11 कमेटियां गठित, List में देखें किस MLA को कहां किया गया Adjust
विधानसभा की 11 कमेटियां गठित, List में देखें किस MLA को कहां किया गया Adjust

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा (Haryana Legislative assembly) अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा की 11 कमेटियां गठित करते हुए इनके अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए हैं। इसके तहत विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा आवास कमेटी के पदेन अध्यक्ष होंगे, जबकि विधायक असीम गोयल, दूड़ा राम, प्रदीप चौधरी व रणधीर सिंह गोलन इसके सदस्य होंगे।

loksabha election banner

विधायक हरविंदर कल्याण को सार्वजनिक लेखा कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक किरण चौधरी, दूड़ा राम, डॉ. अभय सिंह यादव, सुधीर कुमार, वरुण चौधरी, मामन खान, जोगी राम सिहाग और नयनपाल रावत कमेटी के सदस्य होंगे।

विधायक सुभाष सुधा को अनुमान कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विधायक राव दान सिंह, घनश्याम सर्राफ, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, प्रमोद कुमार विज, अमरजीत ढांडा, अमित सिहाग, सुरेंद्र पंवार और बलराज कुंडू इसके सदस्य होंगे।

विधायक असीम गोयल सार्वजनिक उपक्रम कमेटी के अध्यक्ष होंगे। विनोद भ्याना, लीला राम, राम कुमार गौतम, भारत भूषण बत्रा, राजेश नागर, चिरंजीव राव, कुलदीप वत्स और रणधीर सिंह गोलन सदस्य बनाए गए हैं।

विधायक ईश्चर सिंह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण कमेटी के अध्यक्ष होंगे। मोहम्मद इलियास, जगदीश नायर, बिशम्बर सिंह, लक्ष्मण नापा, सत्य प्रकाश, रेणू बाला और धर्म पाल गोंदर सदस्य होंगे।

कांग्रेस विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान सरकारी आवश्वासन कमेटी के अध्यक्ष होंगे। कुलदीप बिश्नोई, लक्ष्मण सिंह यादव, निर्मल रानी, सीताराम, शमशेर सिंह गोगी, सुभाष गंगौली, राम करन और सोमबीर सांगवान इसके सदस्य होंगे।

विधायक डॉ. कमल गुप्ता को अधीनस्थ विधान समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कृष्ण हुड्डा, जगबीर सिंह मलिक, बिशन लाल सैनी, राम कुमार कश्यप, प्रवीन डागर, राम निवास और एडवोकेट जनरल हरियाणा इस कमेटी के सदस्य होंगे।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा याचिका कमेटी के अध्यक्ष होंगे। गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, नैना सिंह चौटाला, दीपक मंगला, संजय सिंह और राकेश दौलताबाद इस कमेटी के सदस्य होंगे।

विधायक दीपक मंगला को स्थानीय निकाय व पंचायती राज संस्थानों पर गठित कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है जबकि प्रदीप चौधरी, मोहन लाल बदोली, नरेंद्र गुप्ता, संजय सिंह, शिशपाल सिंह, नीरज शर्मा, राम निवास और धर्मपाल गोंदर सदस्य होंगे।

जनस्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली तथा लोकनिर्माण (भवन एवं सडक) कमेटी के लिए विधायक महिपाल ढांडा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अभय सिंह चौटाला, जगदीश नायर, आफताब अहमद, धर्मसिंह छौकर, मोहन लाल बदोली, मेवा सिंह, शैली और देवेंद्र सिंह बबली इस कमेटी के सदस्य होंगे।

विधायक सीमा त्रिखा शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए गठित कमेटी की अध्यक्ष होंगी। राजेंद्र सिंह जून, गोपाल कांडा, विनोद भ्याना, राम कुमार गौतम, नरेंद्र गुप्ता, बलबीर सिंह, वरुण चौधरी और बलराज कुंडू को इसका सदस्य बनाया गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.