प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सरस्वती महिला महाविद्यालय में वैश्विक महामारी कोविड-19 विषय पर अंग्रेजी विभाग द्वारा राज्यस्तरीय ऑनलाइन साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 07:06 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 07:06 PM (IST)
संस, पलवल : सरस्वती महिला महाविद्यालय में वैश्विक महामारी कोविड-19 विषय पर अंग्रेजी विभाग द्वारा राज्यस्तरीय ऑनलाइन साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भाषण व लेखन प्रतियोगिता के अलावा रोल-प्ले प्रमुख थे। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अहम भूमिका निभाई। प्राचार्य शशि शर्मा ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में संचालन में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. सोनिया भारद्वाज, डॉ. शुचि दीवान, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. रेखा तेवतिया, ऊषा डागर, पारूल जैन, चारू पंडित, सुमन व बबीता ने योगदान दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें