निधि समर्पण अभियान के लिए बनाई 270 टोलियां
अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की जिला इकाई द्वारा रविवार को सामाजिक धार्मिक तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की बैठक का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, पलवल : अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की जिला इकाई द्वारा रविवार को सामाजिक, धार्मिक तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की बैठक का आयोजन किया गया। सरस्वती उच्च विद्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला संघचालक राजेंद्र पहलवान ने की तथा संचालन जिला कार्यवाह त्रिलोक कुमार ने किया। बैठक में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान के लिए विस्तृत योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में 270 टोलियां तैयार कर ली गई हैं।
बैठक में बनाई गई योजना के अनुसार पलवल नगर का पालक जिला प्रचारक विक्रांत, नगर प्रमुख सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केपी सिंह व सह प्रमुख राजकुमार तथा दुर्गा प्रसाद को बनाया गया है। होडल नगर का पालक जिला संघचालक राजेंद्र पहलवान तथा नगर प्रमुख प्रमुख राकेश कालरा व सह प्रमुख घनश्याम कौशिक तथा कान्हा भैया जी को नियुक्त किया गया। धतीर प्रखंड का पालक जिला कार्यवाह त्रिलोक तथा प्रखंड प्रमुख अजीत व सह प्रमुख गोपाल को चुना गया।
हथीन प्रखंड का पालक बिजेंद्र शास्त्री, प्रमुख भारत भूषण तथा सह प्रमुख सुनील मंढनाका व नवीन हवेलिया को बनाया गया है। बंचारी प्रखंड का पालक डा. महेंद्र सिंह, प्रमुख जगत व सह प्रमुख उधम सिंह को तथा हसनपुर प्रखंड का पालक देशबंधु, प्रमुख मनोज व सह प्रमुख सुनील बडौली तथा दामोदर योगी को बनाया गया है। भिडूकी व बामनीखेड़ा प्रखंड पालक वीरेंद्र पाल सिंह, प्रमुख नवीन तथा सह प्रमुख मोहन व इंद्राज मास्टर को तथा अलावलपुर प्रखंड का पालक भारत, प्रमुख राजेश व सहप्रमुख उदय भान, विजय देवली, सुभाष खजूरका तथा शीशपाल घोड़ी को बनाया गया है।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष धीरज मंगला ने बताया कि इस अभियान में संग्रह के लिए 10, 100 व 1000 के कूपन रहेंगे तथा 2,000 या इससे से अधिक राशि समर्पित करने वालों के लिए रसीद दी जाएंगी। यदि कोई 80-जी में छूट चाहता है तो उससे राशि चैक के माध्यम से ली जाएगी। इसके अलावा 20,000 से अधिक की राशि भी चैक या डीडी से स्वीकार की जाएगी। प्रत्येक टोली को बताया गया कि प्रतिदिन का लेखा-जोखा शाम को जिला लेखा-जोखा प्रमुख शैलेंद्र को दिया जाएगा, ताकि अगली सुबह वह राशि बैंक में जमा की जा सके।
बैठक में नगर संघचालक प्रेमचंद मंगला, होडल नगर संघचालक गोपाल दत्त, विजेंद्र शास्त्री, भारत भूषण, अनिल कौशिक, पोहप सिंह चौहान, ओम प्रकाश शर्मा, महेश गौड़, मनीष जैन, केडी शर्मा, सीता वर्मा, अपूर्वा, कर्नल दयाराम, नेत्रपाल तंवर, सुभाष मंडकोला, हरीश चंद्र शास्त्री, पशुपति नाथ मिश्र, विजय पटेल, सतवीर पटेल, जगमोहन गोयल, प्रवीण गर्ग संजीव तायल, मेघ श्याम, लक्ष्मण बजरंगी, रामजीत मंडकोला, ओम प्रकाश सैनी, ओम प्रकाश लिखी मुख्य रूप से मौजूद रहे।