बरसात : ली छतों पर शरण, पानी में तैर गए डबल बेड
बृहस्पतिवार को हुई बरसात के कारण शिव कालोनी के एक हिस्से में गलियों में तो पानी भरा ही, साथ ही मकानों में भी पानी भर गया। लोगों को रात के समय छतों पर शरण लेनी पड़ी। इस दौरान बिजली भी गुल रही। पानी में लोगों के कमरों में रखा हुआ सामान भी तैरने लगा। लोग रात भर और शुक्रवार की सुबह पानी निकालने में ही व्यस्त रहे। पानी भर जाने के कारण गंदगी भी लोगों के घरों में प्रवेश कर गई। लोगों ने मौके पर ही वार्ड पार्षद पवन भड़ाना को बुलवाया तथा समस्या के समाधान की मांग की।
- पहली बारिश में ही शहर का हुआ बुरा हाल
जागरण संवाददाता, पलवल : बृहस्पतिवार को हुई बरसात के कारण शिव कालोनी के एक हिस्से में गलियों में तो पानी भरा ही, साथ ही मकानों में भी पानी भर गया। लोगों को रात के समय छतों पर शरण लेनी पड़ी। इस दौरान बिजली भी गुल रही। पानी में लोगों के कमरों में रखा हुआ सामान भी तैरने लगा। लोग रात भर और शुक्रवार की सुबह पानी निकालने में ही व्यस्त रहे। पानी भर जाने के कारण गंदगी भी लोगों के घरों में प्रवेश कर गई। लोगों ने मौके पर ही वार्ड पार्षद पवन भड़ाना को बुलवाया तथा समस्या के समाधान की मांग की।
शिव कालोनी के लोग नगर परिषद से काफी खफा नजर आए। महिलाओं ने तो नगर परिषद अधिकारियों के लिए काफी भला-बुरा भी कहा। पार्षद पवन भड़ाना ने लोगों को आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही पंप भिजवाकर पानी की निकासी करा देंगे।
कालोनी में अनिल शर्मा, फतेह ¨सह राठी, मॉडर्न स्कूल, कृपाराम, डीगराम, नरोत्तम शर्मा, सुरेश शर्मा, कुक्की, शीला देवी, सतपाल, नरोत्तम प्रजापत, करण शर्मा, सुनीता शर्मा, दशरथ थानेदार, योगिता शर्मा, मंगल शर्मा, ओमप्रकाश, श्रीचंद, श्याम शर्मा के घरों में पानी भरने के कारण इनकी दैनिक दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई। इन लोगों का कहना था कि घरों में पानी घुसने के कारण उनके आवश्यक कागजात भी बह गए। इसके अलावा रात को उन्हें छतों पर शरण लेनी पड़ी। लोगों ने घरों में सामान निकालकर बाहर ऊंचे स्थानों पर रखवा दिया। गली पूरी तरह तालाब का रूप लिए हुए थी। नगर परिषद ने दावा किया था कि इस बार बरसात के मौसम में जलभराव नहीं होगा, परंतु यह दावा पहली बरसात में ही फेल हो गया। रात के समय अंधेरे में लोगों को छतों पर शरण लेनी पड़ी। मैं खुद पानी में भीगते हुए घर-घर जाकर लोगों की मदद में जुटी रही। नगर परिषद को नालियों की सफाई करके ऐसे इंतजाम करने चाहिए, जिससे लोगों के घरों में पानी न भरे।
- मिथलेश शर्मा, अध्यक्ष, स्वदेशी जागरण मंच, जिला महिला इकाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिक्स लेन के कार्य चलते नाले बंद पड़े हैं, जिससे पानी की निकासी पूरी नहीं हो पा रही है। हल्की बरसात होते ही पानी रुक कर खड़ा जाता है। कुछ कालोनियां भी नीची पड़ गई हैं, जिससे यह समस्या पैदा हो रही है।
- इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन, नगर परिषद पलवल