पलवल में तिरंगा यात्रा: 13 अगस्त को इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने की अपील
पलवल पुलिस ने 13 अगस्त को होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शहर ...और पढ़ें
-1786472470193_m.webp)
विशाल तिरंगा यात्रा के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।
HighLights
13 अगस्त को पलवल में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन।
पलवल पुलिस ने यात्रा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की।
मुख्य मार्ग बंद रहेंगे, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
जागरण संवाददाता, पलवल। स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 13 अगस्त को पलवल जिले में पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य यात्रा जिला पुलिस लाइंस पलवल से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 से होती हुई नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पर संपन्न होगी।
आयोजन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और आमजन की सुविधा के लिए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशों पर पलवल पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत ने बताया कि सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए 13 अगस्त को सुबह छह बजे से 11 बजे तक विशेष रूट डाइवर्ट लागू रहेगा।
उन्होंने बताया कि बामणीखेड़ा से आगरा चौक (पलवल) की तरफ आने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध व व्यस्त रहेगा।
होडल से पलवल-फरीदाबाद-दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बाबरी मोड़ (होडल) से उटावड़-हथीन रोड का प्रयोग करें। बामणीखेड़ा से पलवल-फरीदाबाद-दिल्ली जाने वाले वाहन सेलोटी, रसूलपुर होकर पलवल रोड का प्रयोग करें।
औरंगाबाद से पलवल-फरीदाबाद जाने वाले वाहन कोंडल, बहीन होते हुए हथीन रोड का प्रयोग करें। हसनपुर से आने वाले वाहन बामणीखेड़ा पुल से सेलोटी, रसूलपुर होकर पलवल रोड का प्रयोग करें। दीघोट-बामणीखेड़ा की तरफ जाने से बचें और गांव अतवा-बड़ौली रोड का चयन करें।
पुलिस ने की नागरिकों से अपील
जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि तिरंगा यात्रा के दौरान पलवल शहर के मुख्य मार्गों पर आने से बचें। यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें ताकि यातायात बाधित न हो।
