Move to Jagran APP

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 160 करोड़ की लागत से बनेंगे छह नए फ्लाईओवर

पलवल विकास की डगर पर पलवल जिला नई बुलंदी छूने को तैयार है। केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों से जिले के विकास में एक और नई इबारत लिखने की तैयारी है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग को छह मार्गीय करने के कार्य में छह नए फ्लाई ओवर बनाने को मंजूरी मिल गई है। इनके निर्माण से करमन बार्डर तक वाहनों को ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 160 करोड़ रुपये की लागत से बनने इन फ्लाई ओवर के लिए 24 सितंबर को टैंडर लगा दिए जाएंगे। इसके बाद सीकरी से लेकयह बात केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दैनिक जागरण के साथ एक बातचीत के दौरान दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 08:22 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 08:22 PM (IST)
राष्ट्रीय राजमार्ग पर 160 करोड़ की लागत से बनेंगे छह नए फ्लाईओवर

- सीकरी से करमन बार्डर तक बनेगें सभी फ्लाई ओवर

loksabha election banner

- किसी भी गांव या शहर के पास वाहनों को नहीं लगाने पड़ेंगे ब्रेक

- सड़क मंत्रालय ने दी मंजूरी, 24 सितंबर को होंगे टैंड़र

संजय मग्गू, पलवल

विकास की डगर पर पलवल जिला नई बुलंदी छूने को तैयार है। केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों से जिले के विकास में एक और नई इबारत लिखने की तैयारी है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग को छह मार्गीय करने के कार्य में छह नए फ्लाई ओवर बनाने को मंजूरी मिल गई है। इनके निर्माण से करमन बार्डर तक वाहनों को ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 160 करोड़ रुपये की लागत से बनने इन फ्लाई ओवर के लिए 24 सितंबर को टैंडर लगा दिए जाएंगे। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दैनिक जागरण के साथ बातचीत के दौरान दी।

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (पहले दो) को छह मार्गीय करने का कार्य चल रहा है। कार्य की मंजूरी के समय इसमें कुछ खामियां रह गई थीं, जिसके चलते राजमार्ग को वह भव्यता नहीं मिल पाती, जिसकी की लोग उम्मीद कर रहे थे। बीच में आने वाले कई स्थानों पर अवरोधक भी पैदा होते तथा इनसे जाम की स्थिति भी बनती। इन समस्याओं को लेकर कई गांवों के लोगों ने लंबे समय तक आंदोलन भी किया था। गांव अटोहां के लोगों ने तो एक महीने से अधिक समय तक धरना दिया था।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल तथा पक्ष-विपक्ष के कई नेताओं ने सीएम मनोहर लाल व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल से ग्रामीणों की इन समस्याओं के निदान की मांग की थी। इन स्थानों पर बनेंगे फ्लाई ओवर

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव सीकरी, पृथला-दूधौला चौक, महारामा प्रताप चौक (सेक्टर-2 चौक), बामनीखेडा में फ्लाईओवर ब्रिज, उजीना ड्रेन पर पुल व करमन बार्डर पर फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। इन सभी पर 25-25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके साथ-साथ अटोंहा से बामनीखेडा तक के लिए 10 करोड़ की लागत से सर्विस रोड़ भी बनाई जाएगी। इसके अलावा बल्लभगढ में गुडगांव नहर पर पुल, बल्लभगढ़ के रेलवे ओवरब्रिज को 50 करोड़ रुपये खर्च कर चार लेन से छह लेन का किया जाएगा। मोदी व मनोहर सरकारों में कहीं विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। देश व प्रदेश में सर्वांगीण विकास को गति मिल रही है। इन नए फ्लाई ओवर को मंजूरी मिलने से गांवों व शहर निवासियों को सुविधा मिलेगी, वहीं राजमार्ग से गुजरने वालों को किसी प्रकार के जाम या असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

- कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.