सांसद सैनी पर हू¨टग करने में चार और गिरफ्तार
हथीन : तीन अक्टूबर को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संस्थापक एवं कुरुक्षेत्र के सांसद के काफिले पर हुई हू¨टग व हल्के पथराव के मामले में बहीन थाना पुलिस ने शनिवार को चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस तरह इस मामले में गिरफ्तार किये गए आरोपितों की संख्या पांच हो गई है।
जासं, हथीन : तीन अक्टूबर को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संस्थापक एवं कुरुक्षेत्र के सांसद के काफिले पर हुई हू¨टग व हल्के पथराव के मामले में बहीन थाना पुलिस ने शनिवार को चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस तरह इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों की संख्या पांच हो गई है। शनिवार को गिरफ्तार किए गए आरोपितों में बिजेंद्र निवासी औरंगाबाद, प्रवीण, विक्रम व देवेन्द्र निवासी गहलब शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को हथीन की अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने चारों को जमानत पर रिहा कर दिया। बहीन थाना प्रभारी रामदयाल ने बताया की इस मामले में प्रयोग की गयी बिजेंद्र की फॉर्च्यूनर कार को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।