विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलवल में सुबह 8 बजे से पहले खुला शराब ठेका, पलवल में CM फ्लाइंग और आबकारी विभाग की छापेमारी

Published: Wed, 26 Aug 2026 01:47 PM (IST)

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद ने पलवल के आगरा चौक स्थित एक शराब ठेके पर छापेमारी कर समय से पहले शराब बेचने का भंडाफोड़ किया है। इस पर कार्रवाई की गई।

ठेके को आबकारी नियमों का उल्लंघन कर निर्धारित समय सुबह आठ बजे से पहले ही खोलकर बिक्री की जा रही थी। जागरण

ठेके को आबकारी नियमों का उल्लंघन कर निर्धारित समय सुबह आठ बजे से पहले ही खोलकर बिक्री की जा रही थी। जागरण

HighLights

  1. पलवल के आगरा चौक पर शराब ठेके पर छापा।

  2. मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने समय से पहले बिक्री पकड़ी।

  3. आबकारी नियमों के उल्लंघन पर ठेके पर कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, पलवल। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने पलवल के आगरा चौक स्थित एक शराब ठेके पर छापेमारी कर समय से पहले शराब बेचने के खेल का भंडाफोड़ किया है। ठेके को आबकारी नियमों का उल्लंघन कर निर्धारित समय सुबह आठ बजे से पहले ही खोलकर बिक्री की जा रही थी।

सीएम फ्लाइंग स्क्वाड के सब इंस्पेक्टर सतवीर के अनुसार उनकी। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पलवल जिले में कुछ शराब ठेके तय समय से पहले खोलकर ग्राहकों को शराब बेच रहे हैं। डीएसपी विवेक चौधरी के निर्देश पर फ्लाइंग की टीम ने आबकारी विभाग के एईटीओ ललित चौधरी और अशोक कुमार के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की।

टीम ने आगरा चौक पर आगरा-दिल्ली लेन पर स्थित शराब ठेके पर सुबह करीब सात बजे से साढ़े सात बजे के बीच अचानक छापा मारा।निरीक्षण के दौरान ठेका खुला पाया गया और मौके पर देशी व अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही थी। यह शराब ठेका मैप्सिको ग्रुप द्वारा संचालित किया जा रहा है।

मौके पर मौजूद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय से पूर्व ठेका खोलना आबकारी अधिनियम का उल्लंघन है। ठेका संचालक के खिलाफ नियमों के तहत चालान व विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बहनों को सौगात, पलवल में 27 से 28 अगस्त को रोडवेज बस में सफर फ्री; 10 अतिरिक्त बसें भी चलेंगी

यह भी पढ़ें- मां की हत्या का बदला लेने के लिए युवक का मर्डर, पलवल के कैंप थाने में सरेंडर कर आरोपी ने कबूला जुर्म