Move to Jagran APP

ब्रज की होली विदेशों में भी प्रसिद्ध: धनकड़

संवाद सहयोगी, होडल: प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि ब्रज क्षेत्र में मनाया

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 05:37 PM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2018 05:37 PM (IST)
ब्रज की होली विदेशों में भी प्रसिद्ध: धनकड़
ब्रज की होली विदेशों में भी प्रसिद्ध: धनकड़

संवाद सहयोगी, होडल: प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि ब्रज क्षेत्र में मनाया जाने वाला होली का पर्व अन्य प्रदेशों के अलावा विदेशों में भी प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए विदेशी सैलानी भी भारी संख्या में मथुरा, वृंदावन, नंदगांव व बरसाना पहुंचते हैं। उमंग और उत्साह से परिपूर्ण इस होली के पर्व को हम सभी को एक साथ प्रेम, सादगी और सद्भावना के साथ मनाना चाहिए।

loksabha election banner

धनकड़ अपनी पत्नी के साथ मथुरा जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पयर्टन केंद्र पर रुके थे। डबचिक पहुंचने पर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं और गुलाल आदि लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर धनकड़ ने कहा कि ब्रज की होली हमें एकता और संगठित रहने का संकेत करती है, वहीं इस पर्व से हमारे प्राचीन संस्कारों की भी पहचान होती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जवाहर ¨सह सौरोत, प्रकाश चंद गोयल, नरवीर भुलवाना, प्रेमराज तंवर, रणजीत ¨सह, अशोक कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.