विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोमाता का पूजन कर निकाली प्रभात फेरी

By JagranEdited By:
Published: Sun, 14 Jan 2018 07:40 PM (IST)

---------- संस, होडल: उपमंडल में मकर संक्रांति त्योहार को लेकर कई स्थानों पर समाज

गोमाता का पूजन कर निकाली प्रभात फेरी
गोमाता का पूजन कर निकाली प्रभात फेरी

----------

संस, होडल: उपमंडल में मकर संक्रांति त्योहार को लेकर कई स्थानों पर समाज सेवी संस्थाओं द्वारा साधु-संतों तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल, कपड़े, चावल, दाल, नकद रुपये आदि का दान दिया तथा खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। शेषसाई मंदिर, चमेलीवन मंदिर, पांडव वन, पथवारी मंदिर, न्यू त्यागी मेदिर, लक्ष्मी नारायण आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भजन संकीर्तन करके भंडारे का आयोजन किया। चौबीसी गोशाला में भी गोपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां सूबेदार गुलाब ¨सह, रोहताश मित्तल, रामकिशन सिकरैया, रूपा ठुकराल, नवीन कत्याल, सुंदर ¨सह, नारायण ¨सह, बादल ¨सह, मदन मोहन, सेवक, रोहित, अमित गर्ग सहित अन्य गोसेवकों ने गोमाता का पूजन कर गऊओं को साथ लेकर पूरे शहर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने गोमाता की पूजा अर्चना भी की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।