पलवल में बेकाबू डंपर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, युवक और महिला की मौत; JCB की मदद से निकाले गए शव
पलवल-अलीगढ़ रोड पर पेलक गांव के पास एक डंपर की चपेट में आने से ट्रैक्टर सवार एक युवक और एक ...और पढ़ें
-1794640171078_m.webp)
पलवल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जागरण
HighLights
पलवल-अलीगढ़ रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा।
डंपर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत।
आरोपी डंपर चालक मौके से हुआ फरार।
जागरण संवाददाता, पलवल। पलवल में शनिवार सुबह पलवल-अलीगढ़ रोड पर पेलक गांव के समीप पर डंपर के नीचे दबने से ट्रैक्टर सवार युवक और महिला की मौत हो गई।
हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने जेसीबी की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, धमाका गांव का रहने वाला 32 वर्षीय जितेंद्र और पलवल शहर के शमशाबाद मोहल्ले की रहने वाली 40 वर्षीय ज्योति उर्फ मुकेश मजदूरी करते थे। दोनों शनिवार सुबह ताराका गांव में भूसा लेने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से जा रहे थे।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई
अलीगढ़ रोड पर पेलक गांव के समीप तेज रफ्तार डंपर ने रास्ते में उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर ट्रैक्टर ट्राली पर पलट गया। इससे जितेंद्र और ज्योति उसके नीचे दब गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों ने जेसीबी को मौके पर बुलाया और दोनों शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। दोनों के शवों का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।