नववर्ष: जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को नव वर्ष के आगमन पर तीजों वाले मंदिर पर जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े, जर्सी, जुराब व मिठाई आदि वितरित की गई। इस मौके पर मंडल के प्रदेश सहसचिव प्रवीण गर्ग व पलवल प्रधान विनोद जैन ने कहा कि व्यापार मंडल समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। सभी को इस प्रकार के कार्यों में सहयोग करना चाहिए।
संस, पलवल: हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को नव वर्ष के आगमन पर तीजों वाले मंदिर पर जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े, जर्सी, जुराब व मिठाई आदि वितरित की गई। इस मौके पर मंडल के प्रदेश सहसचिव प्रवीण गर्ग व पलवल प्रधान विनोद जैन ने कहा कि व्यापार मंडल समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। सभी को इस प्रकार के कार्यों में सहयोग करना चाहिए। मंदिर के पुजारी रामकिशोर ने कहा कि नव वर्ष पर जरूरतमंद बच्चों में खुशियों को बांटना पुण्य का कार्य है। इस मौके पर उपप्रधान दिनेश वर्मा, अनील डोडा, नीरज मंगला, सलाहकार चंद्रभान चुघ, यशपाल गोयल, मयंक अलालपुर, डॉ.शिव कुमार, सूबेदार बालकिशन, सुरेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुनील कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।