विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Palwal vidhan sabha Chunav Result: भूपेंद्र हुड्डा के समधी करण दलाल की करारी हार, BJP के गौरव गौतम ने फहराया परचम

Published: Mon, 07 Oct 2024 04:15 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2024 02:24 PM (IST)

पलवल विधानसभा में कुल 266 बूथ बनाए गए थे। इस सीट पर कुल दो लाख 66 हजार 322 मतदाता है ...और पढ़ें

पलवल विधानसभा सीट पर गौरव गौतम ने मारा मैदान। जागरण
पलवल विधानसभा सीट पर गौरव गौतम ने मारा मैदान। जागरण

HighLights

  1. इस सीट पर कांग्रेस के करण दलाल बीजेपी के गौरव गौतम को चुनौती दे रहे हैं
  2. करण दलाल हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पलवल सहित हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए चुनाव के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। पलवल सीट के भी नतीजे आ गए हैं।

यहां भाजपा के गौरव गौतम ने विजय का परचम फहराया है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी करण दलाल को 33669 वोटों से हराया है। 

5 अक्टूबर को हुए थे मतदान

यहां गत 5 अक्टूबर को चुनाव संपन्न हुए थे। इस सीट पर कांग्रेस के करण दलाल बीजेपी के गौरव गौतम को चुनौती दे रहे हैं। बता दें, करण दलाल हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी हैं। यहां पर मुकाबला कड़ा बताया जा रहा है।

पलवल विधानसभा में कुल 266 बूथ बनाए गए थे। इस सीट पर कुल दो लाख 66 हजार 322 मतदाता है, जिनमें एक लाख 41 हजार 566 पुरुष, एक लाख 24 हजार 749 महिला और 18 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 5 अक्टूबर को पलवल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 68.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

पलवल सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में

पलवल सीट पर कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी करण दलाल, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम, बसपा से अभिषेक देशवाल, आम आदमी पार्टी से धर्मेंद्र, आजाद समाज पार्टी से हरित बैंसला समेत कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। अब इन सभी के भाग्य का फैसला मंगलवार को होगा। फिलहाल यहां से बीजेपी के दीपक मंगला विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- Hodal vidhan sabha Chunav Result: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के सामने चुनौती दे पाएंगे बीजेपी के हरेंद्र सिंह?