विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hodal vidhan sabha Chunav Result: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को भाजपा के हरेंद्र सिंह ने हराया

Published: Mon, 07 Oct 2024 03:41 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 08 Oct 2024 04:01 PM (GMT+05:30)

Hodal election Result होडल विधानसभा सीट पलवल क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसके अंतर्गत कुल एक लाख 95 हजार 353 ...और पढ़ें

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के सामने चुनौती दे पाएंगे बीजेपी के हरेंद्र सिंह?
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के सामने चुनौती दे पाएंगे बीजेपी के हरेंद्र सिंह?

HighLights

  1. 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में इलाके में 200 वोटिंग केंद्र बनाए गए थे
  2. होडल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 68.1 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था

डिजिटल डेस्क, पलवल। Hodal vidhan sabha Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर गत 5 अक्टूबर को चुनाव हुए थे। इसमें होडल विधानसभा सीट भी शामिल है। इस सीट का 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को परिणाम आ गया।

भाजपा के हरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान को लगभग तीन हजार वोटों के अंतर से हराया है।

पलवल के अंतर्गत आती है ये विधानसभा

होडल विधानसभा सीट पलवल क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस सीट के अंतर्गत कुल एक लाख 95 हजार 353 मतदाता आते हैं, जिनमें एक लाख चार हजार 790 पुरुष, 90 हजार 545 महिलाएं और सात ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में इलाके में 200 वोटिंग केंद्र बनाए गए थे। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक होडल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 68.1 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था।

होडल से 12 उम्मीदवार आजमा रहे हैं भाग्य

होडल सीट पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, भाजपा से पूर्व विधायक रामरतन के पुत्र हरेन्द्र, इनेलो से सुनील, जजपा से सतवीर, आम आदमी पार्टी से मनोहर समेत कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इस तरह इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। फिलहाल भाजपा के जगदीश नायर यहां से विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- Hathin vidhan sabha Chunav Result: हथीन में कांग्रेस और भाजपा की टक्कर, मो. इसराइल और मनोज रावत में कौन पड़ेगा भारी?