यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Congress List: हरियाणा कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, होडल से प्रदेश अध्यक्ष उदय भान मैदान में
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने होडल विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पलवल। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार रात को जिले की होडल विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने होडल से प्रदेशाध्यक्ष उदय भान को दोबारा से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पहली सूची में पलवल और हथीन सीट से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
होडल सुरक्षित सीट (पहले हसनपुर) पर कांग्रेस उम्मीदवार उदय भान ने अपने राजनीति की शुरुआत लोकदल से की। 37 वर्षों से चुनावी राजनीति में सक्रिय उदय भान अभी तक चार बार विधायक रहे। वह पहली बार वर्ष 1987 में लोकदल की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए विधायक बने थे। 2000 में उदयभान ने निर्दलीय के रूप में जीत दर्ज की। इसके बाद उदयभान की राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से हुई।
2019 में बीजेपी से मिली थी शिकस्त
वह 2005 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। 2014 के चुनाव में उदयभान ने चौथी बार जीत दर्ज की। 2019 के चुनाव में उदय भान को भाजपा उम्मीदवार जगदीश नायर ने 3,387 वोटों से हरा दिया था। नायर को 55,864 तो उदयभान को 52,477 मत मिले थे। 2022 में उदय भान का कद हरियाणा की राजनीति में अचानक बढ़ गया और उन्हें कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नाम : उदय भान
पार्टी : कांग्रेस
उम्र : 68 वर्ष
राजनीतिक पृष्ठभूमि : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, चार बार विधायक रहे, पिता गयालाल दो बार विधायक रहे
शिक्षा : ग्रेजुएट
