अहिल्याबाई होल्कर को दी श्रद्धांजलि
नवयुवक एकता मंच व बघेल युवा संगठन के तत्वावधान में गांव भंगूरी में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 293 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
संस, पलवल: नवयुवक एकता मंच व बघेल युवा संगठन के तत्वावधान में गांव भंगूरी में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 293वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीर ¨सह फौजी ने की तथा संचालन उमेश बघेल, प्रवीण बघेल व मा.वेदराम ने की। संरक्षक सुभाष बघेल ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा लोगों ने बच्चों को शिक्षित करने की अपील की।
संरक्षक देवेंद्र बघेल एडवोकेट ने बताया कि अहिल्याबाई ने लगातार देश में 29 वर्ष तक शासन किया था और अपने कार्यकाल में शिक्षा और धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए अनेक कार्य किए। बच्ची मुस्कान ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पवन बघेल, सुमित बघेल, रजत बघेल ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रमोद बघेल, डॉ.नंद किशोर, राजेश बघेल, कप्तान बघेल, अतर बघेल, टीकम बघेल, सतबीर फौजी, रमेश फौजी, राजकुमार, अतर ¨सह, नरेश नंबरदार, ओमवीर मेंबर, सोनू मेंबर, हेमराज सागर, जीतू बघेल, सीब्बाराम बघेल, मदन बघेल मुख्य रूप से मौजूद थे।