विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लाडो लक्ष्मी योजना: अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेंगे 2,100 रु प्रति माह

Published: Tue, 11 Aug 2026 11:53 PM (IST)

प्रदेश सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है, अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक ...और पढ़ें

लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार, अब 1.80 लाख आय वर्ग की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ।

लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार, अब 1.80 लाख आय वर्ग की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ।

HighLights

  1. योजना का दायरा 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय तक बढ़ा।

  2. पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये मिलेंगे सीधे खाते में।

  3. पलवल में लाभार्थियों की संख्या दोगुनी होने की उम्मीद, आर्थिक सशक्तिकरण।

जागरण संवाददाता, पलवल। प्रदेश सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा अगले महीने से और व्यापक होने जा रहा है। अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाओं और बेटियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,100 रुपये की राशि सीधे स्थानांतरित की जाएगी।

सरकार के इस फैसले से जिले की महिलाओं में भारी उत्साह है और उनका कहना है कि इस कदम से अब उनका भी अपना बैंक बैलेंस बन सकेगा। महिलाओं ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक स्वाधीनता मिलेगी।

बता दें कि वर्तमान में इस योजना का लाभ केवल एक लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को ही मिल रहा है। सरकार आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर योजना का विस्तार करने जा रही है, जिसके बाद नई आय सीमा लागू होगी।

लाभार्थियों की संख्या में होगी तीन गुना वृद्धि

जिले में फिलहाल 33 हजार 731 महिलाएं इस योजना का लाभ लेने की हकदार हैं। आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किए जाने के बाद लाभार्थियों की संख्या दोगुनी होने की संभावना है। इससे पहले तक पात्रता कम होने के कारण कई जरूरतमंद महिलाएं योजना से वंचित रह रही थीं।

हर माह दी जाती है आर्थिक सहायता

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इस राशि का उपयोग महिलाएं घर-गृहस्थी, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य जैसी जरूरतों के लिए कर सकती हैं। योजना का विस्तार होने से न केवल गरीब, बल्कि कम आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।

हर महीने आर्थिक सहायता मिलने से घर के छोटे-मोटे काम नहीं रुकेंगे। नारी सशक्तिकरण के लिहाज से यह बेहद सराहनीय प्रयास है- नीलम

बहुत से परिवारों में महिलाएं आर्थिक तंगी से परेशान रहती हैं। 2,100 रुपये मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी- रेखा सैनी

महिलाओं के अपने व्यक्तिगत खर्चे भी होते हैं। इस योजना में शामिल होने से आर्थिक रूप से बहुत ही मदद मिल रही है- कणिका

सरकार की यह पहल स्वागत योग्य है। इससे महिलाओं को बढ़ते खर्च के बीच काफी राहत मिलेगी। इससे महिलाओं को संबल मिलेगा और वे आत्मनिर्भर महसूस करेंगी।

अभी जिले में 33731 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के अंतर्गत आय सीमा का दायरा बढ़ने से बड़ी संख्या में और भी अधिक महिलाओं को लाभ मिल सकेगा- बीरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी

यह भी पढ़ें- पलवल में तिरंगा यात्रा: 13 अगस्त को इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने की अपील