होडल में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लंबित वेतन और पीएफ के लिए सौंपा मांग पत्र
होडल में भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक की। उन्होंने लंबित ...और पढ़ें

सफाई कर्मचारियों ने सौंपा मांगपत्र ( एआई इमेज )
HighLights
भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में बैठक आयोजित हुई।
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लंबित वेतन, पीएफ की मांग की।
होडल पंचायत कार्यालय में सौंपा गया मांग पत्र।
संवाद सहयोगी, होडल। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में सोमवार को होडल ब्लॉक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बैठक का आयोजन किया, जिसमें खंड के सभी गांवों के सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रामफल ने की। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों ने प्रधान के नेतृत्व में पंचायत अधिकारी की गैर मौजूदगी में विभागीय कर्मचारियों को अपना मांग पत्र दिया।
पिछले महीने का वेतन नहीं मिला
सफाई कर्मचारी रामफूल, महेंद्र जगदीश, मामचंद, प्रेमचंद, रतन, वीरेंद्र हुकम सिंह वीर सिंह आदि का कहना था कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन महीने की प्रत्येक 7 तारीख की घोषणा के बावजूद उनके पिछले महीने का वेतन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके कारण उन्हें और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पत्र में सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि उनके कुछ साथियों का पीएफ का पैसा भी उनके खाते में जमा नहीं हुआ है।
सौंपा मांग पत्र
इसके अलावा जब भी वह इस संबंध में विभागीय कर्मचारियों से संपर्क करते हैं, तो उन्हें संतुष्टि पूर्वक कोई जवाब नहीं दिया जाता, जिसके कारण उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सफाई कर्मचारी सोमवार को हसनपुर चौक स्थित खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर एकत्रित होकर खंड कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बैठक करने के बाद पंचायत कार्यालय अधिकारी की गैर मौजूदगी में कार्यालय कर्मचारी को मांग पत्र सोपा।
