शोभायात्रा के साथ गणेश उत्सव का समापन
संस, होडल: गढि़या बाजार में मराठा समाज की ओर से चल रहे चार दिवसीय गणेश उत्सव समार
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Sep 2017 03:39 PM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2017 03:39 PM (IST)
संस, होडल: गढि़या बाजार में मराठा समाज की ओर से चल रहे चार दिवसीय गणेश उत्सव समारोह के समापन पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के साथ गणपति विदाई व मूर्ति विसर्जन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजा व आरती से किया गया। बाद में बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में मराठा समाज से बालकिशन जाधव, संदीप पटेल, भारती जाधव, सपना पटेल, काजल, प्रसांत, भूषण मंगला, हितेन मंगला, जीतू मंगला, ¨पटू गोयल मुख्य रूप से मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें