बाजार में महिलाओं की लगी रही भीड़
संवाद सहयोगी, होडल: करवाचौथ के त्योहार को लेकर को शहर के बाजारों में खरीदार
संवाद सहयोगी, होडल: करवाचौथ के त्योहार को लेकर को शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ के लिए उमड़ पड़ी। त्योहार के कारण महिलाओं ने सबसे ज्यादा श्रृंगार का सामान तथा मिट्टी एवं चीनी से बना करवा खरीदा। त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह बना देखने को मिला। महिलाओं ने सबसे ज्यादा सिदूंर, नेल पालिश, रंगीन चूड़ियां, ¨बदी के अलावा सूट-साड़ियों की खरीदारी की।
सरकार द्वारा पहले की गई नोट बंदी और उसके बाद जीएसटी लागू किए जाने के कारण महिलाओं ने इस बार के त्यौहार को और अधिक मंहगा बताया है। महिला, सुशीला शर्मा, मीनू, ममता, बिमला, बबीता भारद्वाज, कमलेश, सत्यवती, कुसुम व पूनम आदि का कहना था कि जीएसटी लागू होने के कारण सभी चीजों पर मंहगाई की मार होने के कारण इस बार यह त्योहार कुछ ज्यादा मंहगा दिखाई दिया है। महिलाओं का कहना था कि बढ़ती मंहगाई के कारण कोई एक ही वस्तु मंहगी नहीं है बल्कि सभी चीजों पर मंहगाई की मार पड़ रही है। दामों के दोगुने होने के कारण अबकि बार इस त्योहार पर बहुत चीजों की खरीददारी मे कटौती करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
करवाचौथ के त्यौहार पर मिट्टी का जो करवा 15 से 20 रूपए में आसानी से उपलब्ध होता था ,आज वही करवा 35 से 40 रुपए में बिक रहा है। कुंभ कलश पहले 60 से 70 रुपए में मिलता था, आज वहीं 100 रुपए से कम नहीं है। इसी प्रकार साड़ियों-सूटों, सौंदर्य प्रसाधन, ब्यूटी पार्लर संचालकों ने भी मंहगाई को देखते हुए दाम में बढ़ोतरी कर दी है। जो महिलाएं इस त्यौहार पर ज्वैलरी खरीदने का सपना संजोए हुए थीं, उनके सपने मंहगाई की आंधी में उड़ गए।