विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुले में शौच करने से रोका तो पिता-पुत्र को धुना

By JagranEdited By:
Published: Wed, 25 Oct 2017 06:45 PM (IST)

संवाद सहयोगी, हथीन : लघु सचिवालय परिसर के समीप बनी कालोनी के समीप खेत पर खुले में शौच क

खुले में शौच करने से रोका तो पिता-पुत्र को धुना
खुले में शौच करने से रोका तो पिता-पुत्र को धुना

संवाद सहयोगी, हथीन : लघु सचिवालय परिसर के समीप बनी कालोनी के समीप खेत पर खुले में शौच कर रहे समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में खेत मालिक श्याम व उनके पुत्र शिवदत्त घायल हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को की गई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अली मोहम्मद, नासिर व सलमान को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद मारपीट की घटना के बाद अफवाहों का दौर चल पड़ा, लेकिन पुलिस व संभ्रांत नागरिकों ने इसे विवाद बनने से पूर्व ही शांत कर लिया।

वार्ड तीन निवासी श्याम व उसका पुत्र शिवदत्त सुबह लगभग साढ़े छह बजे अपने खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। बताया गया है कि वहां पर अली मोहम्मद के परिवार के दो बच्चे खेत में शौच कर रहे थे। खेत के मालिक ने उन्हें खुले में शौच के लिए मना किया। आरोप है कि इसी बीच वहां पर बच्चों के परिजन आ गए। इसके बाद खेत के मालिक के बीच खुले में शौच करने को लेकर कहासुनी हो गई। श्याम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अली व उसके परिवार वालों ने उन पर लाठी, डंडों व तलवार से हमला कर घायल कर दिया।

झगड़े की सूचना मिलते ही हथीन थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत हमला करने वाले अली मोहम्मद, नासिर व सलमान को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा दिया। लेकिन झगड़े के बाद क्षेत्र व आसपास के इलाके में अफवाहों का दौर शुरू हो गया। जिन्हें बाद में शांत करा दिया गया।