Move to Jagran APP

धनतेरस व दीपावली की खरीदारी जोरों पर, बाजार में बढ़ी रौनक

शहर में धनतेरस और दीपावली की खरीदारी जोरों पर है। इस समय शहर के मुख्य बाजार कैंप मार्केट में बर्तन सर्राफा और उपहारों की दुकानों पर रौनक देखते ही बन रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 06:39 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 06:39 PM (IST)
धनतेरस व दीपावली की खरीदारी जोरों पर, बाजार में बढ़ी रौनक
धनतेरस व दीपावली की खरीदारी जोरों पर, बाजार में बढ़ी रौनक

अंकुर अग्निहोत्री, पलवल

loksabha election banner

शहर में धनतेरस और दीपावली की खरीदारी जोरों पर है। इस समय शहर के मुख्य बाजार, कैंप मार्केट में बर्तन, सर्राफा, और उपहारों की दुकानों पर रौनक देखते ही बन रही है। ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने से व्यापारियों व दुकानदारों के चेहरे खिले-खिले नजर आ रहे हैं। लोग अपने परिवार, दोस्तों के संग उत्साह के साथ जमकर खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों व दुकानदारों ने भी ग्राहकों के स्वागत के लिए, दुकानों को सजा रखा है और तरह-तरह की स्कीमों से ग्राहकों को लुभा रहे हैं। स्टील लेजर प्रिटेड बर्तनों की बढ़ी मांग: धनतेरस में हमेशा से पीतल, स्टील और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा रही है। इसे शुभ माना जाता है। लिहाजा, शहर में बर्तन की दुकानें सज चुकी हैं। कैंप मार्केट स्थित चौधरी बर्तन भंडार के मालिक अमित चौधरी ने बताया कि इसबार स्टील लेजर प्रिटेड बर्तनों की मांग अधिक है। बर्तनों पर लेजर कोटिग की वजह से बर्तनों का आकर्षण और बढ़ गया है। इसके अलावा लोग तांबे के ग्लास और बोतल को भी खूब पसंद कर रहे हैं। जहां स्टील लेजर प्रिटेड बर्तनों की कीमत तीन सौ रुपये है। वहीं, तांबे के दो ग्लास और एक बोतल का सेट सात सौ रुपये में बिक रहा है। खील व दीये की भी हो रही बिक्री: शहर में अलग-अलग स्थानों पर खील व चूड़ा का बाजार भी सज गया है। हर वर्ष दीपावली के मौक पर यह बाजार सजता है। इसके अलावा सूखे मेवे, पूजा सामग्री, देवी और देवताओं की तस्वीरें, कैंडल और दीये की दुकानें भी सज चुकी हैं। लोग इनकी भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों में डिजाइनर दीये भी खूब बिक रहे हैं। घर की रौनक बढ़ाएंगे आर्टिफिशियल फूल: घर की सजावट में फूलों की अहम भूमिका होती है। चूंकि वास्तविक फूल जल्द मुरझा जाते हैं और महंगे भी हैं। ऐसे में लोग आर्टिफिशियल फूलों पर ही भरोसा करते हैं। लिहाजा, दीपावली के मद्देनजर शहर के बाजार आर्टिफिशियल फूलों से पटे पड़े हैं। इसके अलावा लक्ष्मी-गणेश की माला की भी बिक्री खूब हो रही है। आर्टिफिशियल फूलों की लड़ी की कीमत 20 रुपये से लेकर 70 रुपये तक है। दस ग्राम चांदी के सिक्के की मांग अधिक: धनतेरस में चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है। लिहाजा, सर्राफा की दुकानों में लोग चांदी के सिक्कों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। भारत ज्वेलर्स के मालिक रोहित गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा मांग 10 ग्राम के सिक्कों की है, लेकिन पांच, 20, 50 और 100 ग्राम के सिक्के भी मार्केट में हैं। बाजार में चांदी का 10 ग्राम का सिक्का 700 रुपये, पांच ग्राम का सिक्का 350 रुपये, 20 ग्राम का सिक्का 1400 रुपये और 50 ग्राम का सिक्क 3400 रुपये का मिल रहा है। इसके अलावा चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के दाम दो हजार रुपये से शुरू हैं। उपहारों की दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़: भारतीय संस्कृति में त्योहार व अन्य शुभ मौके पर शगुन देने का ट्रेंड अब उपहार देने में तब्दील हो चुका है। दीपावली पर लोग एक दूसरे को उपहार आदि देने में उत्साह महसूस करते हैं। इसको लेकर शहर में लोग अपने प्रियजनों को उपहार देने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। लोग चपाती, मेलामाइंड डिनर सेट व कप के सेट की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.