Move to Jagran APP

प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं: तंवर

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूटमार जैसी घटनाएं चरम सीमा पर है। प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोग न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 07:40 PM (IST)
प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं: तंवर
प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं: तंवर

संवाद सहयोगी, होडल : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म, लूटमार जैसी घटनाएं चरम सीमा पर हैं। प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोग न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

loksabha election banner

तंवर रविवार को साइकिल यात्रा शुरू करने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे हसनपुर के विभिन्न गांवों से होते हुए डबचिक पर्यटन स्थल पर रात्रि पड़ाव के लिए रुके थे। रविवार सुबह उन्होंने अपने काफिले के साथ डबचिक से साइकिल यात्रा शुरू की जो कि पुरानी जीटी रोड होते हुए हथीन के लिए रवाना हुई।

इस अवसर पर तंवर ने शहर में राजीव गांधी, बाबू जगजीवन राम, चौधरी चरण ¨सह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता व पूर्व केबिनेट मंत्री करतार ¨सह भड़ाना के पुत्र मनमोहन भड़ाना की अगुवाई में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। तंवर ने साइकिल यात्रा के दौरान बस स्टैंड, पुन्हाना चौक व सौंदहद गांव में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। प्रदेश में पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा, किसानों को फसल का मूल्य नहीं मिल रहा है, व्यापारी का व्यापार ठप हो गया, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही। प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है।

तंवर के साथ कांग्रेस नेत्री राधा नरूला, मनमोहन भडाना, संतराम मेघवाल भी मौजूद थे। इस दौरान सभी अतिथियों का भागीरथ ¨सह, युद्धवेश पहलवान, गिर्राज ¨सह, यतार्थ, सुक्की, ताहिर खान, किशन लाल, बेदराम ने फूलमाला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.