Move to Jagran APP

थमने का नाम नहीं ले रहे हैं महिलाओं की प्रति अपराध

जिले में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब अलग-अलग स्थानों में दो महिलाओं से छेड़छाड़ और शादी से पहले ही युवती से दुष्कर्म कर दहेज की मांग करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 06:00 PM (IST)
थमने का नाम नहीं ले रहे हैं महिलाओं की प्रति अपराध
थमने का नाम नहीं ले रहे हैं महिलाओं की प्रति अपराध

- अब छेड़छाड़ व दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, पलवल : जिले में महिलाओं के प्रति अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब अलग-अलग स्थानों में दो महिलाओं से छेड़छाड़ और शादी से पहले ही युवती से दुष्कर्म कर दहेज की मांग करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर गोली मारी

एक व्यक्ति ने चांदहट थाना पुलिस में शिकायत दी है कि उसके ताऊ के लड़के की गांव जैंदापुर में ससुराल है। ताऊ के लड़के का साला रोहित रिश्तेदारी के नाते से उसके घर पर भी आता जाता रहता है। पीड़ित की पुत्री पलवल के निजी कालेज में पढ़ती है और कॉलेज आते-जाते समय आरोपित उसकी पुत्री से छेड़छाड़ करता है। अब उसकी पुत्री ने यह बात उसे को बताई तो उन्होंने मामले की शिकायत अपने ताऊ के लड़के से की और पुलिस में मामला दर्ज कराने को कहा। जब इसकी जानकारी आरोपित रोहित को मिली तो वह रंजिश रखने लगा।

शिकायत के अनुसार तीन सितंबर को पीड़ित अपने घर पर बच्चों के साथ टीवी देख रहा था। उसी समय रोहित आया और पीड़ित पर गोली चला दी। गोली पीड़ित के हाथ में लगी। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। दुष्कर्म कर दहेज की मांग की

रिश्ता तय होने के बाद युवती से दुष्कर्म करने और दहेज की मांग करते हुए शादी से इंकार करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़की ने शिकायत में कहा है कि उसकी शादी दिल्ली की निरंकारी कॉलोनी निवासी तरुण के साथ तय हुई थी। इसके कुछ दिन बाद तरुण ने फोन कर पीड़िता को फरीदाबाद मिलने के लिए बुलाया और निजी होटल में ले गया। आरोप है कि तरुण ने उसे गुमराह का शारीरिक संबंध बनाए। उसके कुछ दिन बाद जब पीड़िता के परिजनों ने शादी का समय तय करने की बात कही तो तरुण व उसके परिवार के सदस्यों हिम्मत, चिराग, मीणा, हेमलता व सतीश ने दहेज की मांग की। जब पीड़िता के पिता से दहेज की मांग पूरी करने में असर्मथता जताई तो आरोपितों ने शादी से साफ इंकार कर दिया। छेड़छाड़ का विरोध किया तो पीटा

हथीन थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव भमरौला निवासी सुशील ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। जब उसके परिजनों ने भमरौला गांव जाकर उनके परिजनों से शिकायत की तो सुशील, उसके भाई उमेश उर्फ लीलू, प्रदीप व उसकी मां जलवती ने उसके घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। महिलाओं से संबंधित जो भी शिकायत मिलती है, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी जाती है। महिलाओं को भी सतर्क रहने की जरूरत है, तभी इन मामलों पर पूरी तरह अंकुश लग सकता है।

- कमला देवी, महिला थाना प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.