आशा वर्कर्स का बकाया मेहनताना तुरंत दिया जाए: डा. ब्रह्मदीप
आशा वर्कर्स के लिए अछी खबर है। सिविल सर्जन डाक्टर ब्रह्मदीप ने जिला लेखा प्रबंधक के माध्यम से सभी लेखा सहायकों को आशा वर्कर्स को बकाया मेहनताना दिए जाने के आदेश दिए हैं।
जासं, पलवल: आशा वर्कर्स के लिए अच्छी खबर है। सिविल सर्जन डाक्टर ब्रह्मदीप ने जिला लेखा प्रबंधक के माध्यम से सभी लेखा सहायकों को आशा वर्कर्स को बकाया मेहनताना दिए जाने के आदेश दिए हैं। डाक्टर ब्रह्मदीप बृहस्पतिवार को आशा यूनियन की बैठक में संबोधित किया। इस बैठक में आशा वर्कर्स यूनियन की प्रधान गीता देवी व सचिव रामरती तथा उप-प्रधान राजबाला उपस्थित रहीं।
इस दौरान सिविल सर्जन आशा कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना भी की। उन्होंने विभाग द्वारा इन सभी का मेहनताना समय पर देने व नागरिक अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं के ठहरने की भी उचित सुविधा करने के आदेश दिए। जिन्हें जल्द से जल्द लागू किया जाएगा ताकि आशाओं के मनोबल को और बढ़ाया जा सके।