विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्र सरकार गोहत्या बंदी कानून बनाए : स्वामी आर्यवेश

By Edited By:
Published: Sun, 14 Jun 2015 06:00 PM (IST)

संवाद सहयोगी, पलवल : सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश ने कहा कि जातिवाद, भ्रष

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, पलवल : सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश ने कहा कि जातिवाद, भ्रष्टाचार, गोहत्या, पाखंडवाद, सांप्रदायिकता व नशाखोरी के खिलाफ आर्य समाज का संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गोहत्या बंदी का केंद्रीय कानून केंद्र सरकार को तुरंत बनाना चाहिए। गोमांस के निर्यात पर सरकार तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाए।

स्वामी आर्यवेश रविवार को आर्य समाज श्रद्धानंद नगर में आयोजित सात दिवसीय युवक चरित्र निर्माण शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में मुख्य अतिथि माया प्रकाश त्यागी थे। अध्यक्षता समाज के प्रधान प्रदीप सरदाना ने की। माया प्रकाश त्यागी ने कहा कि युवाओं से ही राष्ट्र का निर्माण हो सकता है। वर्तमान गली-सड़ी, धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक व्यवस्था परिवर्तन में युवाओं की अहम भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में भी आर्य समाज के युवाओं की अहम भूमिका रही है। नारी उत्पीड़न के खिलाफ भी सर्वप्रथम आर्य समाज ने ही आवाज बुलंद की थी।

राष्ट्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर विक्रम ¨सह ने कहा कि राष्ट्रवादी सोच के लोगों को राजनीति में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारियों का विशेष योगदान था, लेकिन श्रेय नरम दल के लोगों को दिया जा रहा है। मुख्यवक्ता डा.धर्म प्रकाश आर्य व स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने कहा कि आर्य समाज ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अलख जगाई है। लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ही युवाओं को सही दिशा दिखा रहा है।

इस अवसर पर दौलतराम गुप्ता, दीक्षेंद्र आर्य, र¨वद्र छाबड़ा, दिनेश आर्य ने भी विचार व्यक्त किए। आर्य नेता सुमरन ¨सह पटवारी का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। समारोह में जय प्रकाश आर्य, अशोक पाराशर, ज्ञानचंद शर्मा, मेघराज गुप्ता, बुधराम तेवतिया, वीके आर्य, कुंवरपाल तंवर, यशपाल मंगला,राजपाल दहिया, पूर्ण ¨सह राणा, रणवीर आर्य, रमेश कुमार, डालचंद शास्त्री, ठाकुर लाल आर्य मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।