Move to Jagran APP

सहरूना ने पुलिस कप्तान से लगाई मदद की गुहार

जागरण संवाददाता, नूंह : जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर महिला थाना व

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Nov 2017 08:18 PM (IST)Updated: Sat, 04 Nov 2017 08:18 PM (IST)
सहरूना ने पुलिस कप्तान 
से लगाई मदद की गुहार
सहरूना ने पुलिस कप्तान से लगाई मदद की गुहार

जागरण संवाददाता, नूंह :

loksabha election banner

जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर महिला थाना व सभी खंडों में खंड स्तर पर सरकार ने महिला हेल्प-डेस्क बनाई हुई है। लेकिन हेल्प डेस्क व महिला थाने से आज भी महिलाओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को देखने को मिला। घरेलू ¨हसा से पीड़ित तावडू के शिवम अस्पताल के नजदीक रहने वाली सहरूना के शिकायत देने पर भी उनकी शिकायत नहीं दर्ज कर गई। पीड़िता सहरूना ने बताया कि उनके पति, ससुर व सास उनके साथ लंबे समय से मारपीट करने के साथ दहेज की मांग करते हैं। जिससे उनकी इस मांग को वह पूरा नहीं कर सकती। इसलिए वह सभी मिलकर उनके साथ मारपीट करते हैं। उन्होंने बताया कि जिससे उनका पति रसूल अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनका इज्जत के साथ खेल रहे हैं। इस समस्या से परेशान होकर वह तावडू चौकी के साथ नूंह के महिला थाने के चक्कर काट रही हैं। लेकिन उनको शिकायत को दर्ज नहीं किया जा रहा है। जिससे उन्होंने पुलिस कप्तान नाजनीन भसीन से मांग की उनकी मदद की जाए। जिससे उनको राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि उनकी तरह की जिले में बहुत सी महिलाएं हैं, जिनको पुलिस मदद नहीं मिलने से दर-दर की ठोकर खानी पड़ती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.