विवाहिता ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
गांव धौज निवासी एक विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म व पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके जेठ व पति के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरीदाबाद के गांव धौज निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 1 जून 2014 को उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से तावडू के एक गांव से हुआ था। जोकि गत तीन वर्ष से शराब के नशे में उसको मानसिक व शारीरिक यातनाएं दे रहा था।
संवाद सहयोगी तावडू: फरीदाबाद के एक गांव की निवासी महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म व पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके जेठ व पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विवाहिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 1 जून 2014 को उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से तावडू के एक गांव के युवक से हुआ था। आरोप है कि पिछले तीन साल से युवक शराब के नशे में उसका मानसिक व शारीरिक शोषण कर रहा था। पीड़िता का आरोप है कि उसने इस संबंध में अपनी सास व ससुर को भी बताया। ससुराल पक्ष द्वारा उसकी पीड़ा न सुनने पर परिजन उसे मायके ले आए। कुछ महीने बाद ससुराल पक्ष के लोग बच्चों की परवरिश का हवाला देकर उसके परिजनों को मनाने आए जिस पर वह ससुराल चली गई। एक दिन उसका पति जब गाड़ी पर गया हुआ था तो जेठ ने उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बारे उसने अपनी सास व ससुर को बताया। जिस पर ससुराल पक्ष ने इज्जत का हवाला देकर इस घटना को छिपाने की बात कही। आरोप है कि ननद ने घर वालों को भड़काया, जिसके बाद पति ने मारपीट की। जिसके बाद मां बाप उसे फिर से मायके ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।