फिरोजपुर झिरका में 50 लाख रुपये से बनेंगे पांच स्वागत गेट
नगर पालिका में हुई बैठक में पार्षदों की सहमति से पास हुए प्रस्ताव के बाद पालिका प्रशासन एक्शन मूड में आ गया है। शहर के प्रस्तावित कार्यों को गति देने तथा उन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन नगर पालिका के नवनियुक्त चेयरमैन अशोक गुर्जर ने पालिका अधिकारियों को साथ लेकर विकास कार्यों से संबंधित कई जगहों का निरीक्षण किया। इनमें उन्होंने शहर की पहचान बताने वाले स्वागत गेट को लेकर गुरुग्राम अलवर हाईवे व शहर के तिजारा मार्ग स्थित बनने वाले स्वागत गेट की जगह का निरीक्षण किया। प्रधान अशोक गुर्जर ने बताया कि शहर की ऐतिहासिक पहचान को उजागर करने के लिए पालिका
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका : नगर पालिका में हुई बैठक में पार्षदों की सहमति से पास हुए प्रस्ताव के बाद पालिका प्रशासन एक्शन मूड में आ गया है। शहर के प्रस्तावित कार्यों को गति देने तथा उन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन नगर पालिका के नवनियुक्त चेयरमैन अशोक गुर्जर ने पालिका अधिकारियों को साथ लेकर विकास कार्यों से संबंधित कई जगहों का निरीक्षण किया। इनमें उन्होंने शहर की पहचान बताने वाले स्वागत गेट को लेकर गुरुग्राम अलवर हाईवे व शहर के तिजारा मार्ग स्थित बनने वाले स्वागत गेट की जगह का निरीक्षण किया। प्रधान अशोक गुर्जर ने बताया कि शहर की ऐतिहासिक पहचान को उजागर करने के लिए पालिका प्रशासन ने 50 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इनमें शहर के मुख्य मार्गों पर 5 स्वागत गेटों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम-अलवर मार्ग की दोनों दिशाओं में भव्य स्वागत गेट का निर्माण, शहर का शिवमंदिर मार्ग व भोंड गेट आदि स्थानों को इसको लेकर चयनित किया गया है। उपरोक्त कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया जल्द ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार एवं पालिका प्रशासन शहर के विकास को लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि शहर को स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे व हाईमास्ट लाइटों के अलावा पार्कों का सौंदर्यीकरण करने का काम शुरु करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से शहर को विकास के मामलों में अव्वल बनाया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका के भवन निरीक्षक सरफराज खान, पार्षद शराफत हुसैन, दिनेश बंसल, डालचंद सहित कई लोग मौजूद रहे।