Move to Jagran APP

ट्रिप एडवाइजर अवार्ड से नवाजा गया हेरीटेज म्यूजियम

तावडू-बिलासपुर रोड पर गांव कलवाड़ी के पास स्थित हेरीटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम को ट्रिप एडवाइजर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अमेरिकन कंपनी ट्रिप एडवाइजर ने विभिन्न श्रेणियों में पर्यटकों से म्यूजियम की राय लेने के बाद म्यूजियम को दिया है..

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 08:10 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 08:12 PM (IST)
ट्रिप एडवाइजर अवार्ड से नवाजा गया हेरीटेज म्यूजियम
ट्रिप एडवाइजर अवार्ड से नवाजा गया हेरीटेज म्यूजियम

जागरण संवाददाता, तावड़ू : तावड़ू-बिलासपुर रोड पर गांव कलवाड़ी के पास स्थित हेरीटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम को 13 सितंबर को ट्रिप एडवाइजर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अमेरिकन कंपनी ट्रिप एडवाइजर ने विभिन्न श्रेणियों में पर्यटकों से म्यूजियम की राय लेने के बाद म्यूजियम को सम्मान दिया है। म्यूजियम के मैने¨जग ट्रस्टी तरूण ठकराल ने यह जानकारी दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि कंपनी ने विभिन्न श्रेणियों में पर्यटकों से अपनी साइट पर म्यूजियम के बारे राय ली। उसके बाद म्यूजियम को देश के टॉप-10 म्यूजियम की श्रेणी में अंकित कर ट्रिप एडवाइजर अवार्ड दिया। इस पुरस्कार को ग्रहण करने पर उन्हें बहुत ही गर्व व हर्ष हुआ है। इसके लिए म्यूजियम की समस्त टीम को इसके लिए वह बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि म्यूजियम ने अपने लगभग ढाई वर्ष के पीरियड में पर्यटन क्षेत्र की ऊंचाईयों के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा यह क्रम निरंतर चले इस ओर वह प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा वर्तमान में म्यूजियम राष्ट्रीय व अंतररष्ट्रीय स्तर के पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदेश के उच्च स्तर के अधिकारी से लेकर विभिन्न मंत्री म्यूजियम का दौरा कर चुके हैं तथा इसकी प्रशंसा में डायरी में अपने यहां के अनुभवों को भी शेयर किया है।

बता दें, कि कुछ समय पूर्व ही म्यूजियम को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने नेशनल अवार्ड देकर सम्मानित किया है। गत वर्ष म्यूजियम को टूरिज्म अट्रेक्शन अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा प्रदेश की पर्यटन पत्रिका में भी म्यूजियम का नाम अंकित हो चुका है। म्यूजियम में 900 के करीब विभिन्न यातायात के साधन है तथा म्यूजियम में जितनी भी गाड़ियां हैं वह पहले ¨वटेज कार रैली में जाती थी लेकिन अब नहीं जाती हैं। इसके अलावा दुनिया के कई मुल्कों की गाड़ियां भी यहां की शोभा को बढ़ा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.