नूंह के तिगांव में 23 करोड़ से बनेगा तीन मंजिला सीएचसी भवन, 80 हजार लोगों को मिलेगा लाभ
नूंह के तिगांव पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड कर 23 करोड़ की लागत से तीन मंजिला नया भवन बनाया जाएगा। ...और पढ़ें
-1774349624451_m.webp)
तिगांव पीएचसी की पुरानी बिल्डिंग जहां पर अब सीएचसी की नई बिल्डिंग बनेगी। जागरण
HighLights
तिगांव सीएचसी का नया तीन मंजिला भवन बनेगा
लागत 18 करोड़ से बढ़कर 23 करोड़ रुपये हुई
80 हजार लोगों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
मोहम्मद मुस्तफा, नूंह। तकरीबन 80 हजार की आबादी वाले 21 गांवों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार ने तिगांव पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने के बाद तीन मंजिला भवन की 18 करोड़ की लागत को बढ़ाकर 25 करोड़ कर दिया गया है। इस लागत से सीएचसी की तीन मंजिला नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। नए नक्शा के मुताबिक यह जिले की पहली तीन मंजिला बिल्डिंग होगी।
भवन को बनाने के लिए नक्शा बनकर तैयार हो चुका है, फाइल मंजूरी के लिए पहुंची हुई है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। इस बिल्डिंग के बनने से यहां पर लोगों को सीएचसी की तर्ज पर सभी सुविधाएं मिलेंगी। उम्मीद की जा रही है कि आगामी एक महीने में सीएचसी के भवन का कार्य शुरु हो जाएगा। जिसमें ओटी से लेकर सभी प्रकार की जांच व इलाज शुरु होगा।
पुन्हाना सीएचसी की तरफ नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़
बता दें कि तिगांव पीएचसी के अंतर्गत तीन सब सेंटर और 21 गांव लगते हैं। करीब डेढ़ साल पहले सरकार ने तिगांव पीएचसी को सीएचसी का दर्जा दिया, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। लेकिन सीएचसी की सौगात को सिरे चढ़ाने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। लोग लंबे समय से यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजार कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उन्होंने अपनी कार्रवाई पूरी कर ली है, भवन के नक्शे में बदलाव होने के बाद फाइल मंजूरी के लिए पहुंची हुई है। सीएचसी भवन बनने के बाद यहां पर लोगों को इमरजेंसी सेवाएं, सर्जरी, एक्स-रे, ओटी, सभी प्रकार की जांच व सीएचसी पर मिलने वाली तमाम बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को पुन्हाना सीएचसी की तरफ भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इससे जहां उनके धन व समय दोनों की बचत होगी, वहीं उनको समय पर बेहतर इलाज व अन्य स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
इन गांवों को होगा फायदा
गांव तिगांव, घटवासन, गदेलाबास, सिरसबास, जेतलका, कादर बास, लठमार बास, लुहिंगा खुर्द, मल्हाका, खोरी, बड़ेड़, बूबलहेड़ी, ढाना, चांदड़ाका, बूचाका, डूंगेजा, झारपुड़ी, लुहिंगा कला, नंगला लुहिंगा, टूंडलाका, गोधोला, नेवाना।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में लोक लेखा समिति ने मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी पर उठाए सवाल, बुनियादी ढांचे पर जताई चिंता
