Move to Jagran APP

हरियाणा राज्य न्याय सेवाएं प्रधिकरण लगाएगा सितंबर में राज्य स्तरीय कैंप

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव नीरू कंबोज ने फिरोजपुर नमक स्थित फैशन डिजाइ¨नग कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण ले रही गांव की महिलाओं से उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें पता चला कि गांव की महिलाएं कौशल विकास केंद्र की ट्रे¨नग के दौरान बहुत कुछ सीख चुकी हैं। उक्त महिलाएं सौ से ऊपर फैशन डिजाइ¨नग के आइटम बना चुकी हैं। इसके साथ-साथ उक्त महिलाएं विभिन्न प्रकार के बैग भी बना रही हैं..

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 06:55 PM (IST)
हरियाणा राज्य न्याय सेवाएं प्रधिकरण लगाएगा सितंबर में राज्य स्तरीय कैंप

जागरण संवाददाता, नूंह : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव नीरू कंबोज ने फिरोजपुर नमक स्थित फैशन डिजाइ¨नग कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण ले रही गांव की महिलाओं से उनके प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें पता चला कि गांव की महिलाएं कौशल विकास केंद्र की ट्रे¨नग के दौरान बहुत कुछ सीख चुकी हैं। उक्त महिलाएं सौ से ऊपर फैशन डिजाइ¨नग के आइटम बना चुकी हैं। इसके साथ-साथ उक्त महिलाएं विभिन्न प्रकार के बैग भी बना रही हैं।

loksabha election banner

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव नीरू कंबोज ने बताया कि हरियाणा राज्य न्याय सेवाएं प्रधिकरण द्वारा सितंबर माह में जिला मुख्यालय नूंह में एक राज्य स्तरीय कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कौशल विकास केंद्र की महिलाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया जाएगा। इन प्रशिक्षुओं को कैंप में एक प्रदर्शनी लगाने का मौका दिया जाएगा। कैंप में एक रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में महिलाओं को रोजगार दिलवाने का भी पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय न्याय सेवाएं प्राधिकरण 20 से 25 महिलाओं को जूट बैग बनाने की ट्रे¨नग देना चाहती है। उन्होंने जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक से इस बारे में चर्चा करते हुए यह जानकारी ली। जिस पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने नीरू कंबोज को आश्वस्त किया कि कौशल विकास केंद्रों पर जो टीचर हैं, वह इन सभी कार्यों में निपुण है और वह इस प्रकार की ट्रे¨नग दे सकती हैं। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, सरपंच हनीफ, श्रीपाल एडवोकेट, बीरपाल सरपंच कालियाका सहित महिलाएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बता दें, कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा जिले में 20 कौशल विकास केंद्र एमएमटीसी पंप इंडिया इंडस्ट्रियल एस्टेट रोजका मेव सीएसआर पॉलिसी के तहत चलाए जा रहे हैं। कौशल विकास केंद्रों में ग्रामीण पृष्ठभूमि की लगभग 600 महिलाएं प्रशिक्षण ले चुकी हैं और अगले 6 महीने के लिए लगभग 1100 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.